✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Alcohol Ban: इन देशों में पूरी तरह बैन है शराब, फिर टूरिस्ट कैसे छलकाते हैं जाम?

स्पर्श गोयल   |  08 Mar 2026 07:18 AM (IST)
Alcohol Ban: इन देशों में पूरी तरह बैन है शराब, फिर टूरिस्ट कैसे छलकाते हैं जाम?

Alcohol Ban: दुनिया भर में कई देशों में धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं की वजह से शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है. लेकिन कुछ देश ऐसे भी है जहां पर टूरिज्म इनकम का एक काफी बड़ा जरिया है. यही वजह है कि सरकार ने खास नियम बनाए हैं जो विदेशी टूरिस्ट को सख्त शर्तों के साथ शराब पीने की इजाजत देते हैं. आइए जानते हैं उन सभी देशों के बारे में.

1

सऊदी अरब में दशकों से शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध था. लेकिन देश के विजन 2030 टूरिज्म प्लान के तहत सरकार कुछ खास लग्जरी टूरिस्ट जोन, 5 स्टार होटल और हाई एंड रिसोर्ट में शराब की इजाजत देने की योजना बना रही है. यह छूट सिर्फ गैर मुस्लिम विदेशी टूरिस्ट और बाहर से आए लोगों पर ही लागू होगी.

2

मालदीव में लोकल लोगों के लिए शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह एक इस्लामिक देश है. लेकिन टूरिस्ट प्राइवेट आईलैंड रिजॉर्ट और लाइवबोर्ड नाम की लग्जरी सफारी बोट पर शराब पी सकते हैं. राजधानी माले या उन लोकल आईलैंड्स पर जहां लोग रहते हैं शराब की इजाजत बिल्कुल नहीं है. अगर टूरिस्ट अपने साथ शराब ले जाते हैं तो उसे आमतौर पर एयरपोर्ट पर ही जब्त कर लिया जाता है.

3

यूनाइटेड अरब अमीरात ने टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 2020 में अपने शराब के नियमों में ढील दी थी. टूरिस्ट दुबई और अबू धाबी जैसा शहरों में लाइसेंस वाले होटल, रेस्टोरेंट और बार में शराब पी सकते हैं. हालांकि शारजाह अमीरात में अभी भी शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. वहां पर रहने वाले गैर मुस्लिम लाइसेंस लेकर घर पर शराब रख सकते हैं लेकिन पब्लिक में पीने की इजाजत बिल्कुल नहीं है.

4

पाकिस्तान में नेशनल लॉ के तहत मुस्लिम नागरिकों के लिए शराब पर प्रतिबंध है. गैर मुस्लिम माइनॉरिटी और विदेशी टूरिस्ट को कुछ लाइसेंस वाली जगहों पर शराब पीने की पूरी इजाजत है.

5

ईरान इस्लामिक कानून के तहत मुस्लिम नागरिकों के लिए शराब पर प्रतिबंध लगाता है. हालांकि गैर मुस्लिम माइनॉरिटी और कभी-कभी विदेशी विजिटर को थोड़ी मात्रा में प्राइवेट तौर पर शराब रखने की इजाजत हो सकती है. लेकिन पब्लिक में शराब बेचना या फिर पीना पूरी तरह से गैर कानूनी है.

6

ब्रुनेई ने पूरे देश में शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है. लेकिन गैर मुस्लिम टूरिस्ट को देश में आते समय अपने साथ सीमित मात्रा में शराब लाने की इजाजत है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • Alcohol Ban: इन देशों में पूरी तरह बैन है शराब, फिर टूरिस्ट कैसे छलकाते हैं जाम?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.