✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

मोबाइल यूजर्स सावधान! लगातार स्क्रॉलिंग से बढ़ सकती है ये समस्या, जानिए कैसे करें बचाव?

हिमांशु तिवारी   |  21 Jul 2026 04:39 AM (IST)
मोबाइल यूजर्स सावधान! लगातार स्क्रॉलिंग से बढ़ सकती है ये समस्या, जानिए कैसे करें बचाव?

स्मार्टफोन आज लोगों की जरूरत बन चुका है. आज बच्चों में भी स्मार्टफोन का काफी क्रेज देखने को मिलता है. ऐसे में कुछ लोग फोन चलाने के इतने आदि हो चुके हैं कि हमेशा उनके हाथों में स्मार्टफोन दिख जाता है. दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर शॉर्ट वीडियो या रील्स का ट्रेंड काफी चल रहा है जिससे लोग कई घंटों तक रील्स स्क्रॉल करते रहते हैं. लेकिन ऐसा लंबे समय तक करने से आपको थंब पेन की समस्या हो सकती है. आइए जानते हैं कि कैसे करें इसका बचाव?

1

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्मार्टफोन इस्तेमाल करते समय अंगूठा लगातार एक ही तरह की हरकत करता रहता है. बार-बार स्क्रॉलिंग, टाइपिंग और बड़े स्क्रीन वाले फोन को एक हाथ से पकड़कर चलाने से अंगूठे के जोड़ और टेंडन पर ज्यादा दबाव पड़ता है. लंबे समय तक ऐसा करने से दर्द, जकड़न और थकान महसूस होने लगती है. कुछ मामलों में ये समस्या टेंडन में सूजन का रूप भी ले सकती है.

Continues below advertisement
2

अब आपको भी फोन इस्तेमाल करते समय या उसके बाद अंगूठे में दर्द, सूजन, अकड़न या क्लिक जैसी आवाज महसूस हो रही है तो ये Thumb Pain का सिग्नल हो सकता है. इसके अलावा किसी चीज को पकड़ने में कमजोरी महसूस होना या अंगूठे को मोड़ने में तकलीफ होना भी शुरुआती लक्षण हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में फोन का इस्तेमाल कुछ समय के लिए कम करना बेहतर होता है.

Continues below advertisement
3

बता दें कि अगर आप रोज कई घंटे स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो कुछ छोटी-छोटी आदतें अपनाकर इस समस्या से बच सकते हैं. हर 20 से 30 मिनट में कुछ मिनट का ब्रेक लेना जरूरी होता है. इसके अलावा दोनों हाथों से फोन पकड़कर इस्तेमाल करें ताकि एक अंगूठे पर ज्यादा दबाव न पड़े. साथ ही जरूरत होने पर वॉइस टाइपिंग या स्टाइलस का इस्तेमाल करें. लंबे समय तक लगातार चैटिंग या गेमिंग करने से बचें. स्क्रीन स्क्रॉल करने के लिए सिर्फ अंगूठे पर निर्भर न रहें.

4

इसके अलावा अंगूठे और कलाई की हल्की स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है. अंगूठे को धीरे-धीरे आगे-पीछे और गोल घुमाएं.

5

हथेली को खोलकर उंगलियों को फैलाएं और कुछ सेकंड तक उसी स्थिति में रखें. दिन में 2 से 3 बार ऐसी एक्सरसाइज करने से दर्द और अकड़न कम करने में मदद मिल सकती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • मोबाइल यूजर्स सावधान! लगातार स्क्रॉलिंग से बढ़ सकती है ये समस्या, जानिए कैसे करें बचाव?
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.