✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

मोबाइल की बैटरी अचानक फूल रही है? सावधान! इन गलतियां से बम की तरह फट सकता है डिवाइस

एबीपी टेक डेस्क   |  18 Nov 2025 03:57 PM (IST)
मोबाइल की बैटरी अचानक फूल रही है? सावधान! इन गलतियां से बम की तरह फट सकता है डिवाइस

मोबाइल की बैटरी का फूल जाना एक बेहद खतरनाक संकेत है. इसे हल्के में लेने की गलती बिल्कुल न करें क्योंकि बैटरी फूलने पर फोन फटने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. अगर आपका फोन भारी महसूस हो रहा है बैक पैनल बाहर की तरफ उभर रहा है या स्क्रीन उठने लगी है तो समझिए बैटरी खराब हो चुकी है. अक्सर यह समस्या हमारी ही कुछ गलत आदतों की वजह से होती है. यहां जानिए वे 5 सबसे खतरनाक गलतियां जो बैटरी को तेजी से खराब करती हैं.

1

लोकल या डुप्लीकेट चार्जर बैटरी में गलत वोल्टेज भेजते हैं जिससे बैटरी गर्म होकर फूलने लगती है. हमेशा अपने फोन के साथ आने वाला ऑरिजनल चार्जर या ब्रांडेड चार्जर ही इस्तेमाल करें.

2

कई लोग फोन को पूरी रात चार्जिंग पर लगा रहने देते हैं. लगातार ओवरचार्जिंग बैटरी को अंदर से नुकसान पहुंचाती है, और कुछ समय बाद वह फूलने लगती है. कोशिश करें कि फोन 100% होते ही चार्जर निकाल दें.

3

गेम खेलते हुए या वीडियो एडिटिंग करते हुए अगर आप फोन चार्ज करते हैं तो फोन बहुत अधिक गर्म हो जाता है. यही हीट बैटरी को नुकसान पहुंचाती है. चार्ज करते समय फोन को आराम करने दें और किसी भी भारी ऐप का इस्तेमाल न करें.

4

कई लोग बैटरी फूलने के बावजूद फोन का इस्तेमाल करते रहते हैं. यह बेहद खतरनाक है. बैटरी दबाव बनाती है और कभी भी फट सकती है. जैसे ही फोन का बैक कवर उठता हुआ दिखे तुरंत फोन बंद कर दें और बैटरी बदलवाएं.

5

सीधी धूप में फोन का इस्तेमाल करना या गर्म जगह पर उसे छोड़ देना बैटरी को ओवरहीट कर देता है. बैटरी को हमेशा ठंडी और सामान्य तापमान वाली जगह में रखें.

6

मोबाइल बैटरी का फूलना किसी भी हालत में सामान्य नहीं है. यह आपकी सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है. अगर आप ऊपर बताई गई गलतियों से बचेंगे और समय रहते बैटरी की जांच करवाएंगे तो न केवल आपका फोन सुरक्षित रहेगा बल्कि आपकी जान भी खतरे से बच सकती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • मोबाइल की बैटरी अचानक फूल रही है? सावधान! इन गलतियां से बम की तरह फट सकता है डिवाइस
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.