✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

iPhone से Android डेटा ऐसे करें ट्रांसफर, जानें ट्रिक

मानसी उपाध्याय   |  22 Aug 2026 08:33 AM (IST)
iPhone से Android डेटा ऐसे करें ट्रांसफर, जानें ट्रिक

नया फोन खरीदने की खुशी अलग होती है, लेकिन जब पुराने iPhone का पूरा डेटा नए Android फोन में ले जाने की बात आती है, तो थोड़ी टेंशन होना लाजमी है. कॉन्टैक्ट्स, फोटो, वीडियो, ऐप्स और जरूरी चैट्स जैसी चीजें फोन बदलते समय छूट जाएं, तो परेशानी बढ़ सकती है. लेकिन अब iPhone से Android में डेटा ट्रांसफर करना पहले के मुकाबले आसान हो गया है. Google और ज्यादातर Android फोन निर्माता ऐसे टूल देते हैं, जिनकी मदद से पुराने फोन का जरूरी डेटा नए Android डिवाइस में सुरक्षित तरीके से कॉपी किया जा सकता है. तो आइए हम आपको बताते हैं कि iPhone से Android डेटा कैसे ट्रांसफर करें.

1

सबसे पहले अपना नया Android फोन ऑन करें. स्क्रीन पर दिखाई देने वाले सेटअप ऑप्शनों में Start पर टैप करें. इसके बाद फोन आपको आगे की सेटिंग्स पूरी करने के लिए निर्देश देगा.

Continues below advertisement
2

डेटा ट्रांसफर के लिए इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है. सेटअप के दौरान उपलब्ध Wi-Fi नेटवर्क चुनें और जरूरत होने पर उसका पासवर्ड डालें. अगर इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध नहीं है, तो आप सेटअप के दौरान डेटा ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे. अगर आपके iPhone में फिजिकल SIM है, तो उसे निकालकर नए Android फोन में लगा सकते हैं. eSIM होने पर इसे अपने मोबाइल कैरियर के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है. SIM या कैरियर सर्विस से जुड़ी समस्या होने पर अपने मोबाइल कैरियर से मदद लें.

Continues below advertisement
3

नए Android फोन के सेटअप के दौरान पुराने फोन से ऐप्स और डेटा कॉपी करने का ऑप्शन मिलेगा. ज्यादा डेटा ट्रांसफर करने के लिए केबल वाला तरीका इस्तेमाल किया जा सकता है.

4

अपने iPhone की चार्जिंग केबल को पुराने फोन से कनेक्ट करें और दूसरे सिरे को नए Android फोन या जरूरी अडैप्टर से जोड़ें. अगर iPhone पर कनेक्शन की अनुमति मांगी जाए, तो Trust पर टैप करें. इसके बाद अपने Google Account में साइन इन करें या नया अकाउंट बनाएं. Google Account में साइन इन किए बिना ऐप्स, कैलेंडर इवेंट्स, नोट्स और WhatsApp चैट ट्रांसफर नहीं हो पाएंगी. अब नए फोन पर जिन डेटा टाइप्स को कॉपी करना है, उन्हें चुनें और Copy पर टैप करें.

5

WhatsApp डेटा ट्रांसफर करने के लिए नए Android फोन पर दिखाई देने वाले QR कोड को iPhone से स्कैन करें. इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें. ॉ

6

अगर आप बिना केबल डेटा ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो नए Android फोन पर No Cable या Cable doesn’t fit ऑप्शन चुनें फिर Switching from iPhone or iPad पर टैप करें और Google Account में साइन इन करें. इसके बाद iPhone से Android स्क्रीन पर दिख रहा QR कोड स्कैन करें.अगर QR कोड दिखाई नहीं देता है, तो हो सकता है आपका Android वर्जन Switch to Android के साथ compatible न हो. iPhone में Switch to Android ऐप डाउनलोड करके खोलें और स्क्रीन पर दिए निर्देशों का पालन करें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • iPhone से Android डेटा ऐसे करें ट्रांसफर, जानें ट्रिक
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.