✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

MacBook पर चलेगी Android फोन की स्क्रीन! ये है सबसे आसान तरीका

हिमांशु तिवारी   |  25 Aug 2026 08:39 AM (IST)
MacBook पर चलेगी Android फोन की स्क्रीन! ये है सबसे आसान तरीका

iPhone को MacBook पर मिरर करना काफी आसान है. अगर दोनों डिवाइस एक ही Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्टेड हैं तो Apple के iPhone Mirroring फीचर की मदद से फोन की स्क्रीन को MacBook पर आसानी से चलाया जा सकता है. इतना ही नहीं, MacBook के माउस और क्लिक से यूजर्स iPhone को कंट्रोल भी कर सकते हैं. लेकिन Android फोन के साथ ये सुविधा नहीं मिलती है. इसकी वजह है कि iPhone और MacBook के बीच कनेक्शन के लिए Apple का AirPlay प्रोटोकॉल इस्तेमाल होता है जबकि Android फोन AirPlay पर बेस्ड नहीं होते हैं. हालांकि, कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स की मदद से Android की स्क्रीन को MacBook पर आसानी से मिरर किया जा सकता है. आइए जानते हैं क्या है तरीका.

1

आपको बता दें कि अगर आप मुफ्त में Android फोन को MacBook पर मिरर करना चाहते हैं तो Scrcpy आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. ये ओपन-सोर्स टूल है और इसके लिए फोन को रूट करने की जरूरत नहीं पड़ती है. इसके जरिए USB केबल से फोन की स्क्रीन MacBook पर दिखाई जाती है और माउस की मदद से फोन को कंट्रोल भी किया जा सकता है.

Continues below advertisement
2

आपको बता दें कि Scrcpy इस्तेमाल करने से पहले Android फोन में USB Debugging ऑन करनी होगी. अलग-अलग कंपनियों के फोन में ऑप्शन का नाम अलग हो सकता है लेकिन ज्यादातर प्रोसेस एक ही रहता है. इसके लिए Settings में जाकर About Phone में Software Information में जाएं. इसके बाद Build Number पर लगातार सात बार टैप करें. जरूरत पड़ने पर फोन का PIN डालें. इसके बाद Developer Options ऑन होने का मैसेज दिखाई देगा. अब Settings में वापस जाएं और Developer Options खोलें. यहां USB Debugging को ऑन कर दें.

Continues below advertisement
3

अब Android फोन को USB केबल से MacBook से कनेक्ट करें. Scrcpy की डाउनलोड की गई फाइल को Extract करके उसके executable पर डबल-क्लिक करें. अगर macOS सेफ्टी वॉर्निंग शो करता है तो System Settings में Privacy & Security में जाएं. Security सेक्शन में Scrcpy के सामने Open Anyway ऑप्शन पर क्लिक करें और Mac का पासवर्ड डालकर परमिशन दें.

4

इसके बाद Scrcpy को दोबारा खोलें. फोन की स्क्रीन MacBook पर दिखाई देने लगेगी. अब आप माउस पॉइंटर और क्लिक के जरिए Android फोन को MacBook से कंट्रोल कर सकते हैं.

5

अगर आप USB केबल इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो वायरलेस मिररिंग के लिए ApowerMirror जैसे ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए MacBook पर ऐप को App Store से और Android फोन पर Google Play Store से इंस्टॉल करना होगा.

6

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसके फ्री वर्जन में कुछ लिमिटेशन भी होती हैं. इसमें एक मिररिंग सेशन की पीरियड 10 मिनट तक, मैक्सिमम 720p रिजॉल्यूशन और एक समय में एक डिवाइस की लिमिट होती है. इसके अलावा आपको स्क्रीन पर वॉटरमार्क भी दिखाई दे सकता है. सेशन खत्म होने के बाद आप नया सेशन शुरू कर सकते हैं.

7

ApowerMirror से वायरलेस मिररिंग का तरीका भी काफी आसान है. इसके लिए सबसे पहले Android फोन और MacBook को एक ही Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट करें. इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन जरूरी नहीं है. इसके बाद MacBook पर ApowerMirror खोलें. Wireless Connect पर क्लिक करें. Android फोन में ApowerMirror ऐप खोलें. Cast ऑप्शन पर टैप करें. Castable Devices में दिखाई देने वाले MacBook को चुनें. अब स्क्रीन शेयरिंग ऑप्शन में Share Entire Screen चुनें. Share Screen पर टैप करते ही Android की स्क्रीन MacBook पर दिखाई देने लगेगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • MacBook पर चलेगी Android फोन की स्क्रीन! ये है सबसे आसान तरीका
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.