Airtel DTH Recharge Status : Airtel DTH का रिचार्ज अटका है या सफल हुआ? ऐसे लगाएं पता

टीवी पर अपना पसंदीदा शो या लाइव मैच देखते समय अचानक स्क्रीन पर बैलेंस खत्म होने का मैसेज आ जाए, तो देखने का मजा किरकिरा हो जाता है. कई बार लोग तुरंत रिचार्ज कर देते हैं, लेकिन इसके बाद भी टीवी पर पुराना मैसेज दिखाई देता रहता है. ऐसे में यह समझना मुश्किल हो सकता है कि पेमेंट सफल हुआ है या अभी प्रोसेस में है. अगर आप Airtel DTH का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ आसान तरीकों से अपने अकाउंट का बैलेंस, रिचार्ज स्टेटस और एक्टिव प्लान की जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके लिए Airtel Thanks ऐप, कंपनी की वेबसाइट, मिस्ड कॉल और SMS जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. तो आइए जानते हैं कि Airtel DTH का रिचार्ज स्टेटस चेक करने के आसान तरीके क्या हैं.
Airtel DTH का रिचार्ज स्टेटस चेक करने के लिए Airtel Digital TV के ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर भी अकाउंट की जानकारी देख सकते हैं. इसके लिए वेबसाइट पर लॉग इन करें. आप कस्टमर आईडी या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं. लॉग इन करने के बाद अकाउंट स्टेटस, रिचार्ज और अन्य संबंधित जानकारी देखी जा सकती है.
बैलेंस की जानकारी पाने के लिए अपने रजिस्टर्ड Airtel नंबर से BAL लिखकर 54325 पर SMS भेज सकते हैं. इसके जवाब में आपको अकाउंट से जुड़ी जानकारी मिल सकती है.
अगर रिचार्ज करने के बाद भी बैलेंस अपडेट नहीं हुआ है, तो Airtel DTH कस्टमर सपोर्ट से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए रजिस्टर्ड Airtel नंबर से 121 पर कॉल करें. इसके अलावा 1800-103-6066 टोल-फ्री नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं. IVR में बैलेंस संबंधी ऑप्शन चुनकर जानकारी हासिल की जा सकती है. इसके बाद आपको मौजूदा बैलेंस और एक्टिव प्लान से जुड़ी जानकारी मैसेज के जरिए मिल सकती है.
Airtel DTH का बैलेंस और रिचार्ज संबंधी जानकारी देखने के लिए Airtel Thanks ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. सबसे पहले Play Store या App Store से Airtel ऐप डाउनलोड करें. अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करें. ऐप में DTH सेक्शन पर जाएं. यहां अपने Airtel DTH अकाउंट से जुड़े ऑप्शन देखें. Recharge ऑप्शन चुनकर उपलब्ध जानकारी चेक करें.
Airtel DTH का मौजूदा बैलेंस जानने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8130081300 पर मिस्ड कॉल दें. इसके बाद आपको SMS के जरिए बैलेंस और अकाउंट की अन्य एक्टिव जानकारी मिल सकती है.
अगर टीवी चालू है, तो रिमोट की मदद से भी अकाउंट की जानकारी चेक कर सकते हैं. इसके लिए Channel 998 पर जाएं और रिमोट का Menu बटन दबाएं. इसके बाद My Account और फिर Account Info ऑप्शन चुनें.