क्या Ethernet केबल मोड़ने से घट जाती है इंटरनेट स्पीड? जानें टेक्नोलॉजी

मानसी उपाध्याय   |  28 Oct 2026 10:19 PM (IST)
क्या Ethernet केबल मोड़ने से घट जाती है इंटरनेट स्पीड? जानें टेक्नोलॉजी

कई बार इंटरनेट कनेक्शन होने के बाद भी स्पीड उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलती या बीच-बीच में कनेक्शन टूटने लगता है. ऐसी स्थिति में लोग राउटर, मॉडेम या अपने डिवाइस में खराबी तलाशने लगते हैं, हालांकि इसकी एक वजह Ethernet केबल को जरूरत से ज्यादा मोड़कर लगाना भी हो सकता है. दरअसल केबल को दीवार और फर्नीचर के बीच की जगह से निकालने या कोनों में फिट करने के दौरान उसके आकार पर ध्यान देना जरूरी है. बहुत ज्यादा मोड़ केबल की परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकता है. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि Ethernet केबल को कितना मोड़ना सुरक्षित है और इसे लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

1

Ethernet केबल को मोड़ना अपने आप में कोई समस्या नहीं है. परेशानी तब होती है, जब उसे उसकी सुरक्षित सीमा से ज्यादा मोड़ दिया जाता है. ऐसा करने पर इंटरनेट की स्पीड कम हो सकती है और कनेक्शन बार-बार बाधित हो सकता है. ऐसे में केबल को लगाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उस पर जरूरत से ज्यादा दबाव न पड़े.

Continues below advertisement
2

Ethernet केबल को सुरक्षित तरीके से मोड़ने की सीमा को Bend Radius कहा जाता है. यह बताता है कि केबल को कितनी मजबूती से मोड़ा जा सकता है, जिससे डेटा ट्रांसमिशन प्रभावित न हो और केबल को नुकसान पहुंचने का खतरा न बढ़े.

Continues below advertisement
3

सभी Ethernet केबल को एक ही तरीके से नहीं मोड़ा जा सकता है. इनकी बनावट के आधार पर Bend Radius अलग-अलग हो सकता है. जैसे बिना शील्ड वाली Ethernet केबल का Bend Radius आमतौर पर शील्ड वाली केबल से कम होता है. इसी तरह स्ट्रैंडेड केबल की तुलना में सॉलिड केबल का Bend Radius आमतौर पर ज्यादा होता है.

4

केबल की सुरक्षित सीमा जानने के लिए निर्माता की ओर से दी गई स्पेसिफिकेशन देखनी चाहिए. आमतौर पर Ethernet केबल का Bend Radius उसके बाहरी डायमीटर का 4 से 8 गुना हो सकता है. वहीं फाइबर ऑप्टिक केबल के लिए यह सीमा सामान्य तौर पर बाहरी डायमीटर का 10 गुना होती है.

5

अगर किसी Ethernet केबल का बाहरी डायमीटर 6 mm है और उसका Bend Radius 5 गुना तय है. ऐसे में इसका सुरक्षित Bend Radius 30 mm होगा. इस केबल को गोल साइज में मोड़ने पर सर्कल का डायमीटर 60 mm होगा.यानी तय सीमा के अंदर केबल को इस साइज में मोड़ा जा सकता है.

6

अगर केबल को किसी कम जगह से निकालना है, तो उसे जबरदस्ती मोड़ने से बचें. निर्माता की बताई सीमा से ज्यादा मोड़ने पर इंटरनेट स्पीड और कनेक्शन की स्थिरता प्रभावित हो सकती है. इससे क्रॉसटॉक और सिग्नल इंटरफेरेंस की आशंका भी बढ़ती है., लंबे समय तक जरूरत से ज्यादा मुड़ी रहने पर केबल को स्थायी नुकसान पहुंच सकता है. सही केबल मैनेजमेंट से उसकी परफॉर्मेंस और टिकाऊपन बनाए रखने में मदद मिलती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेक्नोलॉजी
  • क्या Ethernet केबल मोड़ने से घट जाती है इंटरनेट स्पीड? जानें टेक्नोलॉजी
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो