✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Photos: फुटबॉल...फैंस...दंगा...और 170 से ज्यादा मौत, तस्वीरों में देखें इंडोनेशिया में हुए फुटबॉल मैच के दिल दहला देने वाले दृश्य

ABP Live   |  02 Oct 2022 01:07 PM (IST)
Photos: फुटबॉल...फैंस...दंगा...और 170 से ज्यादा मौत, तस्वीरों में देखें इंडोनेशिया में हुए फुटबॉल मैच के दिल दहला देने वाले दृश्य

कंजरुहान स्टेडियम, इंडोनेशिया (सोर्स: AP)

1

इंडोनेशिया में शनिवार को हुए एक फुटबॉल मैच के दौरान भयंकर हिंसा भड़की. इस दौरान भगदड़ भी मची. हादसे में 174 लोग मारे गए. 150 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं.

2

हादसे को दुनिया में अब तक हुए सबसे बड़े स्टेडियम हादसों में से एक कहा जा रहा है. यहां मरने वालों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है.

3

इंडोनेशिया के ईस्ट जावा प्रांत के कंजरुहान स्टेडियम में यह हादसा हुआ. यहां BRI लीग का मैच खेला जा रहा था. अरेमा एफसी और पर्सेबाया सुरबाया के बीच हुए इस मैच में अरेमा की हार हुई थी. अरेमा फुटबॉल क्लब के फैंस इस हार को बर्दाश्त नहीं कर सके और मैदान पर आ गए.

4

फैंस को स्टेडियम में आते देख और अनियंत्रित भीड़ को काबू करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले दागे. इसके बाद अफरा-तफरी के बीच स्टेडियम में भगदड़ मच गई.

5

यहां दोनों फुटबॉल क्लब के सपोर्टर के बीच मारपीट भी हुई. अरेमा एफसी के फैंस और पुलिस के बीच भी हाथापाई हुई. पुलिस को यहां लाठीचार्ज भी करना पड़ा. इस घटना के फोटोज़ और वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.

6

इस दौरान आगजनी भी की गई. अरेमा एफसी फैंस ने स्टेडियम के बाहर खड़े पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया.

7

हादसे में स्टेडियम के अंदर मौके पर ही 34 लोगों की मौत हो गई. बाकी लोगों की मौत अस्पताल में हुई.

8

हिंसा के दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया. इस पूरे हादसे में दो पुलिसकर्मियों की भी मौत हुई है.

9

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने इस हादसे के लिए जांच के आदेश दे दिए हैं. जांच पूरी होने तक BRI लीग के सभी मैच रद्द कर दिए गए हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • स्पोर्ट्स
  • Photos: फुटबॉल...फैंस...दंगा...और 170 से ज्यादा मौत, तस्वीरों में देखें इंडोनेशिया में हुए फुटबॉल मैच के दिल दहला देने वाले दृश्य
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.