Photos: ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने वाले घातक गेंदबाज की लखनऊ में एंट्री, जानें कैसे मंगेतर की मदद से बने क्रिकेटर

शेमर जोसेफ और मयंक यादव.
लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए डेब्यू करने वाले शेमर जोसेफ अपनी बेहतरीन गति के लिए जाने जाते हैं. पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में शेमर जोसेफ ने 7 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी. लेकिन इस खिलाड़ी का सफर आसान नहीं रहा है. (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
दरअसल, शेमर जोसेफ पहले मजदूरी करते थे और फिर उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी की, लेकिन इस खिलाड़ी ने हार नहीं मानी. वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट खेलने के बाद अब आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिला है. (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेमर जोसेफ एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे, लेकिन इसके बाद इस तेज गेंदबाज की लाइफ में एक लड़की आई, फिर शेमर जोसेफ की किस्मत बदलनी शुरू हो गई. (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
शेमर जोसेफ ने अपनी गर्लफ्रेंड से सगाई की और फिर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी छोड़ क्रिकेट पर फोकस करना शुरू किया. इसके बाद वह लगातार मेहनत करते रहे, लेकिन इसके बावजूद राहें आसान नहीं थी. (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)
दरअसल, वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने शेमर जोसेफ की काफी मदद की. रोमारियो शेफर्ड ने शेमर जोसेफ को गयाना क्रिकेट टीम के हेड कोच और कप्तान से मिलवाया. इसके बाद क्लाब क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने कभी फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)