IND vs SA 2nd Test: ये हैं वांडरर्स में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज, 2 खिलाड़ी अभी टीम में मौजूद
ABP Live | 03 Jan 2022 12:56 PM (IST)

ईशांत, मोहम्मद शमी
1
जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज अनिल कुंबले हैं. इन्होंने यहां 3 टेस्ट मैचों में 272 रन देकर 17 विकेट लिए हैं.
2
वांडरर्स में दूसरे सबसे सफल गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं. यहां शमी ने 2 मुकाबलों में 229 रन देकर 11 विकेट चटकाए हैं.
3
वांडरर्स की विकेट पर पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी कहर बरपाया है. उन्होंने यहां 2 मैचों में 334 रन खर्च कर 10 विकेट निकाले हैं.
4
जवागल श्रीनाथ इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. इन्होंने 2 मैचों में 311 रन देकर 10 विकेट चटकाए हैं.
5
इशांत शर्मा ने यहां 234 रन देकर 8 विकेट निकाले हैं. वे इस बार भी टीम स्क्वॉड में शामिल हैं. इस मैदान पर इनके प्रदर्शन को देख इन्हें प्लेइंग इलेवन में भी शामिल किया जा सकता है.