✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

IND vs SA: कभी मैदान में सांप तो कभी फ्लड लाइट्स बंद, देखें गुवाहाटी T20I की कुछ चुनिंदा तस्वीरें

ABP Live   |  03 Oct 2022 02:32 PM (IST)
IND vs SA: कभी मैदान में सांप तो कभी फ्लड लाइट्स बंद, देखें गुवाहाटी T20I की कुछ चुनिंदा तस्वीरें

गुवाहाटी टी20

1

भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से शिकस्त दी. गुवाहाटी में मिली इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. भारत के लिए यह जीत बेहद खास है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह पहली बार है जब भारत ने अपनी सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका को पटकनी दी है. इस खास जीत को हासिल करने के दौरान रविवार को गुवाहाटी स्टेडियम में कई अहम पल कैमरे में कैद हुए.

2

पहली पारी के आठवें ओवर में ही मैदान में खलबली मच गई. दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी दौड़ते हुए अंपायर के पास गए और बताया कि मैदान में सांप घुस गया है. इसके बाद ग्राउंड स्टाफ ने सांप को पकड़ा. इस दौरान काफी देर तक खेल रूका रहा.

3

दूसरी पारी की शुरुआत में भी गजब वाकिया हुआ. अचानक स्टेडियम की एक फ्लड लाइट बंद हो गई. इस कारण करीब 18 मिनट तक खेल को रोकना पड़ा.

4

इस मैच की दूसरी पारी में रोहित शर्मा के जज्बे ने भी फैंस का दिल जीत लिया. दरअसल, अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान रोहित की नाक से अचानक खून बहने लगा. लेकिन इसके बाद भी रोहित गेंदबाज और फील्डर्स को इंस्ट्रक्शन देते नजर आए.

5

विराट कोहली ने भी यहां दिल जीतने वाला अंदाज दिखाया. जब भारतीय पारी का आखिरी ओवर था तब विराट कोहली अपनी फिफ्टी से महज एक रन दूर थे. दिनेश कार्तिक उन्हें फिफ्टी पूरी करने के लिए स्ट्राइक देना चाहते थे लेकिन कोहली ने मना कर दिया. दिनेश कार्तिक ने स्ट्राइक अपने पास ही रखी और उस ओवर में 16 रन जड़े.

6

इस मैच में प्रोटियाज बल्लेबाज डेविड मिलर ने ताबड़तोड़ शतक जड़ा. हालांकि वह अपनी टीम को मैच में जीत नहीं दिला सके. इसके बाद विराट कोहली समेत सभी भारतीय खिलाड़ियों ने मिलर सांत्वना दी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • क्रिकेट
  • IND vs SA: कभी मैदान में सांप तो कभी फ्लड लाइट्स बंद, देखें गुवाहाटी T20I की कुछ चुनिंदा तस्वीरें
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.