Photos: चैंपियन बनने के बाद फैमिली के साथ दिखाई दिए इंग्लैंड के खिलाड़ी, बटलर की वाइफ के चेहरे पर दिखी खुशी

जोस बटलर और उनका परिवार (फोटो - आईसीसी)
इंग्लैंड ने टी20 विश्वकप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ी मैदान पर जमकर जश्न मनाते दिखाई. इस दौरान इंग्लैंड के खिलाड़ियों की फैमली भी साथ नजर आई. कप्तान जोस बटलर अपनी वाइफ और बच्चों के साथ मुस्कुराते दिखे. उनके साथ कई और खिलाड़ी भी बच्चों के साथ फोटो क्लिक करवाते हुए नजर आए.
बेन स्टोक्स ने मैच में अहम भूमिका निभाई. वे मैच के दौरान खिलाड़ियों के साथ गले मिलते हुए दिखाई दिए. स्टोक्स ने मुकाबले में नाबाद अर्धशतक जड़ा.
फिलिप साल्ट भी जमकर जश्न मनाते हुए दिखाई दिए. उन्होंने कई खिलाड़ियों को गले लगाया. आईसीसी ने इन खिलाड़ियों की फोटो को ट्वीट किया है, जो कि काफी पसंद की जा रही हैं.
ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने नाबाद 52 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में फाइनल में पाकिस्तान पर पांच विकेट से जीत के साथ टी20 विश्व कप खिताब के लिए इंग्लैंड को दूसरी बार चैंपियन बनाया. कोलकाता में 2016 के फाइनल में स्टोक्स का दिल टूट गया था जब कार्लोस ब्रैथवेट ने उन्हें अंतिम ओवर में लगातार चार छक्के मारे थे, उस घटना के छह साल बाद स्टोक्स ने आखिरकार एक बड़े मैच में मिले अवसर पर उठकर और इंग्लैंड को दूसरी टी20 विश्व कप ट्रॉफी दिलाने के लिए खुद को तैयार किया था.
इस जीत के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ही समय में दो विश्व कप ट्राफियां हासिल करने वाली इंग्लैंड दुनिया की पहली टीम बनी है. स्टोक्स ने घर पर 2019 वनडे विश्व कप फाइनल जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.