✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

छोटी-छोटी गलतियां भारी पड़ सकती हैं: विराट कोहली

ABP News Bureau   |  14 Oct 2017 10:13 AM (IST)
1

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पाकिस्तान के जुनून और जज्बे को सलाम करते हुए स्वीकार किया कि उनकी टीम ने आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी फाइनल में छोटी-छोटी गलतियां की जो कि आखिर में उन्हें भारी पड़ी.

2

जसप्रीत बुमराह ने अगर शुरू में नो बॉल नहीं की होती तो फखर जमां तीन रन पर आउट हो जाते लेकिन उन्होंने बाद में 114 रन बनाये जिससे पाकिस्तान चार विकेट पर 338 रन बना गया. इसके जवाब में भारतीय टीम 158 रन पर ढेर हो गयी.

3

कोहली ने मैच के बाद कहा, ''छोटी छोटी गलतियां बहुत भारी पड़ सकती हैं लेकिन हमने क्रिकेट का एक मैच ही गंवाया है. हमें अब इसको पीछे छोड़कर आगे बढ़ना होगा और गलतियों से सीख लेनी होगी. ''उन्होंने पाकिस्तान को जीत का श्रेय दिया और माना कि उनकी टीम खेल के हर विभाग में दोयम दर्जे की साबित हुई.''

4

कोहली ने कहा, ''मैं पाकिस्तान को बधाई देना चाहता हूं. उनके लिये यह टूर्नामेंट शानदार रहा. जिस तरह से उन्होंने पूरा पासा पलटा उससे पता चलता है कि उनके पास प्रतिभा की कमी नहीं है. उन्होंने फिर से साबित कर दिया कि जब उनका दिन होता है तो वे किसी को भी उलटफेर का शिकार बना सकते हैं.''

5

उन्होंने कहा, ''हमारे लिये निराशाजनक है लेकिन मेरे चेहरे पर मुस्कान है क्योंकि हम अच्छा खेलकर फाइनल तक पहुंचे. पाकिस्तान को श्रेय जाता है. उन्होंने हमें सभी विभागों में हराया. खेल में ऐसा होता है.''

6

कोहली ने कहा, ''हम किसी को भी हल्के से नहीं ले सकते हैं लेकिन उन्होंने अच्छा जज्बा और जुनून दिखाया. गेंदबाजी में हम विकेट लेने के कुछ और मौके निकाल सकते थे. हमने सर्वश्रेष्ठ कोशिश की लेकिन गेंदबाजी में भी वे आक्रमक थे. हम डटकर नहीं खेल पाये. हादर्कि की पारी बेजोड़ थी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • क्रिकेट
  • छोटी-छोटी गलतियां भारी पड़ सकती हैं: विराट कोहली
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.