IMD Forecast: गर्मी की मार के लिए रहें तैयार! IMD ने जारी कर दिया है अलर्ट, 5 दिन में ही 5 डिग्री बढ़ जाएगा पारा

आईएमडी मौसम पूर्वानुमान( image source- PTI)
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग से गुरुवार (23 फरवरी) को मिली जानकारी के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है.
दिल्ली मौसम विभाग के अनुसार आज (24 फरवरी) राजधानी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
राजधानी में 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से नौ डिग्री ज्यादा था और 1969 के बाद से यह फरवरी का तीसरा सबसे गर्म दिन था.
इसके अलावा गुजरात के भुज में भी 16 फरवरी को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.
आईएमडी ने कहा कि दिन के इस उच्च तापमान से गेहूं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, क्योंकि फसल पकने के करीब आ रही है.
पिछले साल मार्च में, 1901 के बाद से देश में सबसे गर्म, गर्मी के कारण गेहूं की पैदावार में 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई थी.
जानकारी के अनुसार मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होने और 2 पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो हीटवेव की घोषणा होती है.