✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

मानसून में पहाड़ घूमते वक्त न करें ये गलतियां, हो सकता है जानलेवा

एबीपी लाइव   |  10 Aug 2026 09:59 PM (IST)
मानसून में पहाड़ घूमते वक्त न करें ये गलतियां, हो सकता है जानलेवा

बारिश के मौसम में पहाड़ों की खूबसूरती अपने आप में अलग ही होती है. चारों तरफ हरियाली, बादलों का पहाड़ों से टकराना और ठंडी हवा हर किसी को अपनी ओर खींचती है. यही वजह है कि जून से सितंबर के बीच बहुत से लोग पहाड़ी इलाकों में घूमने का प्लान बनाते हैं. लेकिन यह मौसम जितना खूबसूरत दिखता है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है. मानसून में पहाड़ों पर भूस्खलन, सड़कों का टूटना और अचानक बाढ़ आने जैसी घटनाएं आम हो जाती हैं.  इसलिए अगर आप इस मौसम में पहाड़ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं वो कौन सी गलतियां हैं जो मानसून में पहाड़ों पर घूमते वक्त बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. 

1

सबसे पहली और बड़ी गलती है मौसम चेक किए बिना यात्रा शुरू करना.  बहुत से लोग बिना यह जाने कि अगले कुछ दिनों में मौसम कैसा रहेगा, अपनी यात्रा शुरू कर देते हैं. पहाड़ी इलाकों में मौसम बहुत जल्दी बदलता है और भारी बारिश की चेतावनी होने पर यात्रा टाल देना ही समझदारी होती है. यात्रा से पहले भारतीय मौसम विभाग यानी IMD की वेबसाइट या ऐप पर जाकर मौसम की जानकारी जरूर लनी चाहिए. 

Continues below advertisement
2

दूसरी गलती है भूस्खलन वाले इलाकों में जोखिम उठाना. मानसून के दौरान पहाड़ी सड़कों पर जगह-जगह भूस्खलन की चेतावनी के बोर्ड लगे होते हैं. कई बार लोग जल्दी पहुंचने की जल्दबाजी में इन चेतावनियों को नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसा करना बहुत खतरनाक हो सकता है, क्योंकि भारी बारिश में पहाड़ का मलबा और पत्थर बिना किसी चेतावनी के सड़क पर गिर सकते हैं. 

Continues below advertisement
3

तीसरी गलती है नदी या झरने के बहुत पास जाकर फोटो खींचना. मानसून में पहाड़ी नदियां और झरने बहुत तेज बहाव के साथ बहते हैं. पानी का स्तर कुछ ही मिनटों में अचानक बढ़ सकता है. इसलिए नदी या झरने के किनारे बहुत पास जाकर सेल्फी या फोटो लेने से बचना चाहिए, क्योंकि हर साल ऐसी लापरवाही की वजह से कई हादसे होते हैं. 

4

चौथी गलती है रात के समय पहाड़ी सड़कों पर गाड़ी चलाना.  मानसून में पहाड़ी रास्तों पर घना कोहरा और कम रोशनी की वजह से रास्ता साफ दिखाई नहीं देता. रात में सड़क पर गड्ढे, गिरे हुए पत्थर या फिसलन का पता नहीं चलता.  ऐसे में हादसे का खतरा कई गुना बढ़ जाता है, इसलिए दिन में उजाला रहते हुए ही यात्रा पूरी करने की कोशिश करनी चाहिए. 

5

पांचवीं गलती है गाड़ी की सही जांच किए बिना यात्रा पर निकलना.  पहाड़ी रास्तों पर चढ़ाई और उतराई ज्यादा होती है, इसलिए गाड़ी के ब्रेक, टायर और वाइपर का सही हालत में होना बहुत जरूरी है. बारिश में गीली सड़क पर पुराने या घिसे हुए टायर फिसलने का खतरा बढ़ा देते हैं. यात्रा शुरू करने से पहले गाड़ी की पूरी जांच जरूर करवा लें. 

6

आखिर में, बिना जरूरी सामान लिए यात्रा पर निकलना भी एक बड़ी गलती है.  मानसून में पहाड़ों पर मोबाइल नेटवर्क अक्सर काम नहीं करता और मौसम की वजह से रास्ते बंद भी हो सकते हैं. ऐसे में साथ में रेनकोट, टॉर्च, जरूरी दवाइयां, गर्म कपड़े और कुछ खाने-पीने का सामान जरूर रखें. इस तरह अगर आप छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें, तो मानसून में पहाड़ों की यात्रा खतरनाक नहीं बल्कि यादगार बन सकती है. 

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ट्रैवल
  • मानसून में पहाड़ घूमते वक्त न करें ये गलतियां, हो सकता है जानलेवा
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.