✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

ब्लैक मैजिक या नेगेटिव एनर्जी से जूझ रहे हैं? इन 4 तरीकों से खुद को रखें सुरक्षित!

अंकुर अग्निहोत्री   |  31 Mar 2026 11:35 AM (IST)
ब्लैक मैजिक या नेगेटिव एनर्जी से जूझ रहे हैं? इन 4 तरीकों से खुद को रखें सुरक्षित!

नेगेटिव एनर्जी दूर करने के आध्यात्मिक तरीके

1

क्या आप भी अपने आसपास नकारात्मक ऊर्जा को महसूस करते हैं, डरावने सपने देखते हैं या कुछ अजीब-सा अनुभव करते हैं? आप सोच रहे होंगे, अरे यह तो सामान्य बात है, सबके साथ होती है. जी हां, यह आम बात है और सबके साथ होती भी है, लेकिन क्या आप जानना चाहेंगे ऐसा क्यों होता है?

2

यह हम सभी के साथ ईर्ष्या, बुरी नजर और दबी हुई दुर्भावना के कारण हो रहा है, जो हमारे मन, शरीर और मनोविज्ञान को प्रभावित कर रहा है. इस भावना को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता, बल्कि इसे अपने आसपास घटित घटनाओं के जरिए महसूस किया जा सकता है. इस लेख के माध्यम से हम उन लोगों को बताएंगे कि, इस स्थिति से कैसे निपटें?

3

काले जादू से खुद को बचाने के लिए आध्यात्मिक बनें. आध्यात्म होना उबाऊ नहीं है और न ही इसका मतलब 24 घंटे पूजा करनी है, बल्कि यहां हमारा मतलब है कि, आपको आध्यात्मिकता के बारे में पढ़ना और जानना चाहिए. आपको अपनी ऊर्जा को रक्षा करने और संरक्षित करना सीखना चाहिए. आपको ध्यान, योग और श्वास तकनीक सीखनी होगी. यह अभ्यास आप किसी भी आध्यात्मिक गुरु से सीख सकते हैं या किसी जानकार से मार्गदर्शन ले सकते हैं.

4

हनुमान चालीसा सबसे शक्तिशाली पाठों में से एक है, जिसे कोई भी पढ़ सकता है. यदि हम कहते हैं कि, कोई भी तो इसका मतलब यह नहीं है कि केवल हिंदू ही इसका पाठ कर सकते हैं, बल्कि सभी लोग कर सकते हैं. इसका धर्म, जाति या पंथ से कोई लेना-देना नहीं है. यह हम मानवता की बात कर रहे हैं और आपको अपनी सुरक्षा के लिए इसका पाठ करना चाहिए. जिन लोगों के पास संपूर्ण हनुमान चालीसा पाठ करने का समय नहीं है, उन्हें चालीसा से जुड़ी इस पंक्ति- संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरे हनुमत बल बीरा भूत पिशाच निकट नहीं आवे, महावीर जब नाम सुनावे उच्चारण करना चाहिए.

5

हनुमान चालीसा के बाद हम दुर्गा सप्तशती पाठ की ओर बढ़ते हैं. शास्त्रों मं काले जादू को एक शक्तिशाली आक्रमण बताया गया है और इससे निपटना काफी मुश्किल है, लेकिन आप दुर्गा माता की तरह अपने दुश्मनों पर जीत हासिल कर सकते हैं, जिन्होंने महिषासुर और अन्य राक्षसों का अंत किया था. ये पाठ हमारी सुरक्षा के लिए हैं और इन पवित्र ग्रंथों का हमें जरूर पढ़ना चाहिए.

6

काला जादू दूर करने का एक और सरल उपाय है, वो है महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना. इस मंत्र को सुनना भी कारगर है, लेकिन हम केवल उन्हीं लोगों को इसे सुनने जकी सलाह दे रहे हैं, जिन्हें इसका उच्चारण नहीं आता. गलत तरीके से उच्चारण करने से बचें, क्योंकि इससे अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे. इसे 108 बार सुनें. जो लोग प्रतिदिन 108 बार इस मंत्र का जाप करते हैं, उनके लिए यह चमत्कारिक रूप से कारगर होता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • धर्म
  • ब्लैक मैजिक या नेगेटिव एनर्जी से जूझ रहे हैं? इन 4 तरीकों से खुद को रखें सुरक्षित!
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.