Som Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष व्रत का आहार कैसा हो, जानें व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं ?

सोम प्रदोष व्रत 2026
पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि आज सोमवार 30 मार्च 2026 को है. सोमवार का दिन पड़ने से लिहाजा इसे सोम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा. आज प्रदोष काल में भगवान शिव की पूजा होगी.
आज सोम प्रदोष व्रत पर पूजा के लिए 30 मार्च की शाम 06 बजकर 38 मिनट से रात 08 बजकर 57 मिनट तक का समय रहेगा. इस तरह शिवभक्तों को पूजा के लिए 2 घंटे 19 मिनट का समय मिलेगा.
पूजा संपन्न और व्रत सफल हो, इसके लिए बेहद जरूरी है कि, प्रदोष व्रत से जुड़े नियमों का अच्छे से पालन किया जाए. इसलिए यह जान लीजिए कि प्रदोष व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं.
प्रदोष व्रत में पूरे दिन निराहार रहें और शाम में प्रदोष काल में भगवान शिव का पूजन करने के बाद ही कुछ खाएं. आप सात्विक भोजन, फलाहार आदि ले सकते हैं. लेकिन तामसिक चीजों से बचें.
प्रदोष व्रत में पूजा के बाद साबूदाने से बची चीजें, मखाने की खीर, दूध, जूस, फल, मेवे, मिठाई, कुट्टू के आटे की चीजें आदि खा सकते हैं.
इस बात का ध्यान रखें कि, पूजा से पहले कुछ न खाएं. वहीं पूजा के बाद भी अनाज खाने से बचें. साथ ही सामान्य सफेद नमक, लाल मिर्च, लहसुन-प्याज और अत्यधिक तेल-मसाले वाली चीजें न खाएं.