✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

लंच बॉक्स में पड़ गए सब्जी के पीले दाग, ऐसे हो जाएंगे साफ

निर्जला गौड़   |  14 Sep 2026 04:34 PM (IST)
लंच बॉक्स में पड़ गए सब्जी के पीले दाग, ऐसे हो जाएंगे साफ

लंच बॉक्स में सब्जी रखने के बाद अक्सर तेल और मसालों के पीले दाग पड़ जाते हैं. कई बार साबुन से धोने के बाद भी ये निशान पूरी तरह साफ नहीं होते. खासकर प्लास्टिक के डिब्बों में दाग जल्दी जम जाते हैं. अगर आपके लंच बॉक्स पर भी ऐसे दाग पड़ गए हैं तो कुछ आसान घरेलू तरीकों से इन्हें साफ किया जा सकता है. जानें कौन से तरीके आएंगे आपके काम.

1

लंच बॉक्स में सब्जी के पीले दाग पड़ गए हैं तो नींबू और नमक से सफाई कर सकते हैं. दाग वाली जगह पर थोड़ा नींबू का रस डालें और ऊपर से नमक छिड़क दें. अब इसे हल्के हाथ से रगड़ें और करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद बॉक्स को डिशवॉश और पानी से अच्छी तरह धो लें. इससे हल्के दाग आसानी से साफ किए जा सकते हैं.

Continues below advertisement
2

सफेद सिरका भी आजमाएं. लंच बॉक्स के पुराने दाग हटाने के लिए सफेद सिरके का इस्तेमाल भी किया जाता है. एक कप पानी में थोड़ा सफेद सिरका मिलाएं. अब इस मिश्रण को बॉक्स में डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. अगर दाग बाहर की तरफ है तो कपड़े की मदद से मिश्रण लगाएं. बाद में डिशवॉश से बॉक्स को अच्छी तरह धोकर साफ पानी से धोकर सुखा लें.

Continues below advertisement
3

गर्म पानी से करें सफाई. अगर सब्जी के दाग नए हैं तो उन्हें ज्यादा देर तक बॉक्स में न रहने दें. बॉक्स में गर्म पानी भरकर उसमें थोड़ा डिशवॉश लिक्विड डालें. ढक्कन बंद करके इसे 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद स्पंज की मदद से अंदर की सतह को रगड़ें. आखिर में साफ पानी से धोकर बॉक्स को अच्छी तरह सुखा लें.

4

धूप में रखना भी फायदेमंद है. लंच बॉक्स को धोने के बाद कुछ समय के लिए धूप में रखना भी मददगार रहता है. खासकर हल्के पीले निशान धूप में रखने से कम दिखाई दे सकते हैं. बॉक्स को धोने के बाद उसका ढक्कन खोलकर रखें, ताकि अंदर नमी न रहे. पूरी तरह सूखने के बाद ही उसे बंद करके रखें. इससे बॉक्स में बदबू आने की परेशानी भी कम होती है.

5

लंच बॉक्स में सब्जी रखने के बाद उसे कई घंटों तक गंदा न छोड़ें. खाना खत्म होने के बाद जितनी जल्दी बॉक्स साफ किया जाता है, दाग उतने ही कम जमते हैं. बहुत ज्यादा तेल वाली सब्जी के लिए अलग डिब्बे का इस्तेमाल किया जा सकता है. बॉक्स को साफ करने के लिए हमेशा उसके मटेरियल के हिसाब से ही तरीका अपनाएं और बहुत तेज चीजों से रगड़ने से बचें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • Home tips
  • लंच बॉक्स में पड़ गए सब्जी के पीले दाग, ऐसे हो जाएंगे साफ
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.