गणपति बप्पा के स्वागत में ऐसे सजाएं अपना घर, ये रहे शानदार आइडिया

निर्जला गौड़   |  13 Sep 2026 12:53 PM (IST)
गणपति बप्पा के स्वागत में ऐसे सजाएं अपना घर, ये रहे शानदार आइडिया

गणेश चतुर्थी पर घर में बप्पा के स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. गणपति की मूर्ति के साथ पूजा की जगह को सजाना भी इस त्योहार का खास हिस्सा है. फूलों, लाइट्स, रंगोली और घर में मौजूद चीजों की मदद से बिना ज्यादा खर्च किए भी खूबसूरत सजावट की जा सकती है. अगर आप भी इस बार बप्पा के लिए घर में सुंदर सा दरबार सजाने की सोच रहे हैं तो इन आसान आइडियाज से गणपति बप्पा के पंडाल को और भी आकर्षित बना सकते हैं.

1

गेंदे और गुलाब जैसे फूलों की लड़ियों से गणपति जी की चौकी को आसानी से सजाया जा सकता है. फूलों को पीछे की दीवार पर लगाकर सुंदर बैकग्राउंड भी तैयार कर सकते हैं.

Continues below advertisement
2

फेयरी लाइट्स से गणपति जी की चौकी को एक खूबसूरत लुक दिया जा सकता है. इन्हें मूर्ति के पीछे या आसपास लगाकर सजावट को और सुंदर बनाया जा सकता है और खासकर शाम के समय में यह लुक बहुत अच्छा लगेगा.

Continues below advertisement
3

गणपति बप्पा के स्वागत के लिए घर के दरवाजे या पूजा की जगह पर रंगोली बनाएं. इसमें फूलों की पंखुड़ियां और दीये शामिल करके इसे और सुंदर बना सकते हैं. और यह रंगोली आप तरह-तरह के रंगों से भी बना सकते है.

4

रंगीन कपड़े की मदद से बप्पा के लिए आकर्षक बैकग्राउंड तैयार किया जा सकता है. लाल, पीले या हरे रंग के कपड़े के साथ फूल और लाइट्स अच्छी लगेंगी.

5

गणपति बप्पा की चौकी के आसपास मिट्टी के दीये रखकर सजावट को ट्रेडिशनल लुक दिया जा सकता है. शाम को जलते हुए दीये पूरे दरबार की खूबसूरती बढ़ा देंगे.

6

आम के पत्ते, केले के पत्ते और फूलों का इस्तेमाल करके बप्पा के दरबार को नेचुरल और पारंपरिक लुक दिया जा सकता है. यह सजावट सिंपल होने के साथ काफी खूबसूरत भी लगेगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • लाइफस्टाइल
  • गणपति बप्पा के स्वागत में ऐसे सजाएं अपना घर, ये रहे शानदार आइडिया
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो