✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

सर्दियों में खाएं ये 6 सुपर पावरफुल साग, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

एबीपी लाइव   |  05 Jan 2026 10:00 AM (IST)
सर्दियों में खाएं ये 6 सुपर पावरफुल साग, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

सर्दियों का मौसम आते ही शरीर को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है. ठंड, कमजोरी, और जुकाम-खांसी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. ऐसे में हमारी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां यानी साग शामिल करना बेहद जरूरी है. ये सिर्फ टेस्ट बढ़ाते ही नहीं बल्कि हमारे शरीर को अंदर से मजबूत, गर्म और सेहतमंद बनाते हैं. भारत में सर्दियों में मिलने वाले कुछ साग पोषण और ताकत के पावरहाउस माने जाते हैं. तो आइए जानते हैं 10 ऐसे साग के बारे में, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप सर्दियों में तंदुरुस्त रह सकते हैं.

1

पालक आयरन और विटामिन से भरपूर होता है, खून की कमी दूर करता है. हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है. इम्युनिटी बढ़ाता है. आंखों की रोशनी सुधारता है और कब्ज की समस्या कम करता है.

2

मेथी सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और जोड़ों की ताकत बढ़ाने के लिए बेहतरीन है. जोड़ों और कमर दर्द में राहत देती है, डायबिटीज कंट्रोल में मदद करती है, पाचन तंत्र मजबूत करती है और वजन घटाने में सहायक है.

3

बथुआ सर्दियों का बहुत ही पौष्टिक साग है. शरीर को डिटॉक्स करता है. पेट की गैस और कब्ज को दूर करता है. सर्दी-जुकाम में फायदेमंद है. खून साफ करता है. स्किन को निखारता है.

4

मूली के पत्ते कैल्शियम और अन्य मिनरल्स से भरपूर होते हैं. हड्डियों को मजबूत बनाता है, कमर दर्द में आराम देता है, लिवर हेल्दी रखता है, इम्युनिटी बढ़ाता है और सूजन कम करता है.

5

हरा लहसुन सर्दियों में शरीर को गर्म रखता है और रोगों से बचाता है. शरीर को गर्माहट देता है, संक्रमण से बचाता है, दिल को स्वस्थ रखता है, कमर और नसों की कमजोरी दूर करता है. साथ ही कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में मदद करता है.

6

सर्दियों में कुछ और साग भी बहुत फायदेमंद हैं, जैसे सोया का साग प्रोटीन से भरपूर, मांसपेशियां मजबूत करता है, सरसों का साग सर्दियों में गर्म रखता है, इम्युनिटी बढ़ाता है, मोरिंगा सुपरफूड, एनर्जी और हड्डियों के लिए फायदेमंद है, स्प्रिंग अनियन सर्दी-जुकाम से बचाता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करता है और लाल चौलाई आयरन और कैल्शियम से भरपूर, एनीमिया में मदद करता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • सर्दियों में खाएं ये 6 सुपर पावरफुल साग, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.