✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

80 प्रतिशत लोग विटामिन D लेने में कर रहे हैं बड़ी गलती, जानिए सही तरीका, वरना फायदा नहीं मिलेगा

एबीपी लाइव   |  05 Jan 2026 09:03 AM (IST)
80 प्रतिशत लोग विटामिन D लेने में कर रहे हैं बड़ी गलती, जानिए सही तरीका, वरना फायदा नहीं मिलेगा

विटामिन D हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. यह हड्डियों को मजबूत करता है, मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है .अक्सर लोग सोचते हैं कि जितनी देर धूप में बैठेंगे, उतना ही ज्यादा फायदा होगा. लेकिन अगर गलत समय या गलत तरीके से धूप ली जाए, तो यह फायदे की बजाय नुकसान भी कर सकती है. इसलिए जरूरी है कि हम सही तरीके से सूर्य की रोशनी से विटामिन D लें.

1

विटामिन D पाने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक की धूप सबसे अच्छी मानी जाती है. इस समय सूरज की UVB किरणें त्वचा पर पड़कर विटामिन D बनाने में मदद करती हैं. सुबह बहुत जल्दी या शाम की धूप में ज्यादा असर नहीं होता है.

2

रोजाना 15 से 30 मिनट तक धूप में रहना पर्याप्त होता है. इसमें चेहरे, हाथ और पैरों पर धूप सीधी पड़नी चाहिए. ज्यादा देर तक धूप में बैठना जरूरत से ज्यादा सनबर्न और स्किन डैमेज का कारण बन सकता है.

3

धूप लेते समय पूरी तरह शरीर ढकने से विटामिन D नहीं बनता. अगर बहुत ज्यादा कपड़े पहनेंगे या पूरी तरह सनस्क्रीन लगाकर बैठेंगे, तो फायदा कम हो जाएगा.

4

धूप लेने में अक्सर लोग ये गलतियां कर बैठते हैं. जैसे घंटों तेज धूप में बिना जरूरत के बैठना, सिर से पांव तक कपड़े पहनना, बहुत ज्यादा सनस्क्रीन लगाना, सुबह बहुत जल्दी या शाम को धूप में बैठना. इनसे विटामिन D का अवशोषण कम हो जाता है और स्किन को नुकसान भी पहुंच सकता है.

5

गलत तरीके से धूप लेने के स्किन का काला पड़ना, सनबर्न या धूप से जलना, झुर्रियां और स्किन डैमेज, कम धूप लेने से विटामिन D की कमी, इसलिए सही समय और सही तरीके से धूप लेना जरूरी है.

6

सूरज की रोशनी से शरीर में मुख्य रूप से विटामिन D3 बनता है. यह हड्डियों को मजबूत करता है. मांसपेशियों को हेल्दी रखता है. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है. रोज थोड़ी देर सही धूप लेने से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है, जबकि गलत तरीका स्किन और स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • 80 प्रतिशत लोग विटामिन D लेने में कर रहे हैं बड़ी गलती, जानिए सही तरीका, वरना फायदा नहीं मिलेगा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.