खऱाब से खराब मूड चुटकियों में हो जाएगा ठीक... बस ये 7 उपाय कर लें

मूड ठीक करने के लिए क्या करें
अगर आपका मूड खराब हो तो आप थोड़ी देर धूप में टहल लें. इससे शरीर में सेरोटोनिन का लेवल बढ़ जाता है, जो आपका मूड को अच्छा करने में काफी सहायता करता है.
कई बार आप इतने नेगेटिव माहौल में रहते हैं कि आप नेगेटिव लोगों की बातें सुन-सुन कर अपना मूड खराब कर लेते हैं. ऐसे में आप उन लोगों के साथ उठें-बैठें जो हर वक्त हंसी मजाक करते हो.जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा हो. पॉजिटिव लोगों के साथ बैठने से आप अच्छा सोचते हैं और ऐसे आपका मूड ठीक हो जाता है.
ऑफिस या घर में किसी बात को लेकर आपका मूड खराब हो जाए तो आप अपना पसंदीदा गाना सुन सकते हैं. हालांकि इसमें पॉजिटिव म्यूजिक शामिल होना चाहिए. ये आपको बुरे मूड से बाहर निकालने में मदद कर सकता है.गाना सुनने से दिमाग अपने हार्मोन डोपामाइन के प्रोडक्शन को बढ़ा सकता है.ये मूड अपलिफ्ट करने के लिए जाना जाता है.
जब भी आपका मूड खराब हो, आप एक्सरसाइज कर लीजिए. इससे आपके दिमाग को काफी फायदा मिल सकता है. एक्सरसाइज करने से दिमाग में एंडोर्फिन हार्मोन निकलता है जो आपको अच्छा महसूस करता है.
मूड ठीक करने के लिए चॉकलेट खाना बेस्ट ऑप्शन में से एक है. क्योंकि इससे दिमाग में सेरोटोनिन रिलीज होता है,जो हमारे मूड को बेहतर बनाता है. चॉकलेट का एक टुकड़ा खाकर आप अपने मूड को ठीक कर सकते हैं.
अक्सर किसी ना किसी बात पर या किसी वजह के चलते मूड खराब होता है. ऐसे में जब भी आपका मूड खराब हो तो अकेले रहने से बेहतर है कि आप अपने दोस्तों से मिलें या फिर किसी परिवार वाले से मिलकर बात करें. अपनी प्रॉब्लम बताएं. ऐसा करने से दिल हल्का होगा और आपका मूड लाइट हो जाएगा.