✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

पेट की चर्बी होगी गायब! सुबह खाली पेट पिएं ये बेहद खास ड्रिंक

एबीपी लाइव   |  02 Jan 2026 07:03 AM (IST)
पेट की चर्बी होगी गायब! सुबह खाली पेट पिएं ये बेहद खास ड्रिंक

हम सभी लोग एक समस्या से खासे परेशान रहते हैं और वह है हमारे पेट की बढ़ती चर्बी, जो एक आम समस्या बन चुकी है. लोग इसे खत्म करने या कम करने के लिए रोज व्यायाम, वर्कआउट और योग का सहारा लेते हैं, जो शरीर की चर्बी को कम करने में काफी मददगार है. लेकिन ज्यादा उम्र के लोग यानी बुजुर्ग और हमारी व्यस्त होती जीवनशैली की वजह से कई बार वर्कआउट और योग के लिए समय नहीं निकाल पाते. इसकी वजह से वजन और पेट की चर्बी बढ़ती जाती है, जो सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है.हम सभी लोग एक समस्या से खासे परेशान रहते हैं और वह है हमारे पेट की बढ़ती चर्बी, जो एक आम समस्या बन चुकी है. लोग इसे खत्म करने या कम करने के लिए रोज व्यायाम, वर्कआउट और योग का सहारा लेते हैं, जो शरीर की चर्बी को कम करने में काफी मददगार है. लेकिन ज्यादा उम्र के लोग यानी बुजुर्ग और हमारी व्यस्त होती जीवनशैली की वजह से कई बार वर्कआउट और योग के लिए समय नहीं निकाल पाते. इसकी वजह से वजन और पेट की चर्बी बढ़ती जाती है, जो सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है.

1

बढ़ती हुई चर्बी को खत्म या कम करने के लिए कई तरह के ड्रिंक आप अपने घर में ही बना सकते हैं. इन्हें खाली पेट यानी सुबह-सुबह पीने से पेट की चर्बी और बढ़ते वजन को कम करने में मदद मिल सकती है.

2

जीरे का पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. यह वजन कम करने और अतिरिक्त चर्बी को खत्म करने में सहायक होता है. जीरा एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता है, जो मेटाबॉलिज्म को मजबूत रखता है. रोज सुबह गुनगुना जीरे का पानी पीने से पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है.

3

मेथी का पानी सुबह खाली पेट पीने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी कम होती है. मेथी फाइबर से भरपूर होती है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाती है. यह शरीर में इंसुलिन को बढ़ने से रोकती है, जिससे चर्बी जमा नहीं होती.

4

सेब का सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर के सेवन से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी कम होती है और वजन कंट्रोल में आता है. अगर इसके साथ दालचीनी का सेवन किया जाए, तो यह प्राकृतिक रूप से चर्बी कम करने में मदद करता है.

5

गर्म सौंफ का पानी पीने से शरीर में मौजूद बेकार चर्बी कम होती है. इसे सुबह खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. यह पाचन को दुरुस्त रखने में भी मदद करता है.

6

त्रिफला का पानी शरीर को रोगों से दूर रखने में मदद करता है. यह तीन आयुर्वेदिक फलों आंवला, हरीतकी और बिभीतकी से मिलकर बना होता है. यह पाचन सुधारने, कब्ज दूर करने और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में सहायक होता है. इसे सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले लिया जा सकता है.

7

ग्रीन टी पीने से शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी कम होती है. ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन और एंटीऑक्सीडेंट मेटाबॉलिज्म को मजबूत करते हैं.

8

image 8

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • हेल्थ
  • पेट की चर्बी होगी गायब! सुबह खाली पेट पिएं ये बेहद खास ड्रिंक
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.