सोते समय दिखें ये 6 लक्षण तो समझ जाएं पूरी तरह खराब हो गई किडनी, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

हम सब दिनभर की थकान के बाद जब रात को बिस्तर पर जाते हैं तो उम्मीद करते हैं चैन की नींद सो सकें. लेकिन क्या हो अगर हमारी नींद ही हमारी सबसे बड़ी बीमारी का इशारा दे रही हो? आपकी किडनी, जो चुपचाप शरीर को साफ रखने का काम करती है. अगर जवाब देने लगे, तो सबसे पहले इसके संकेत रात में दिखते हैं.
बार-बार रात में पेशाब आना: रात में बार-बार बाथरूम जाना सामान्य नहीं होता. अगर आप हर दो-तीन घंटे में उठकर पेशाब कर रहे हैं, तो ये साफ संकेत हो सकता है कि आपकी किडनी फिल्टर करने की ताकत खो रही है.
टखनों और पैरों में सूजन: नींद के बाद जब आप उठते हैं और पाते हैं कि आपके पैर सूजे हुए हैं, तो सतर्क हो जाइए. किडनी जब सही से पानी बाहर नहीं निकाल पाती, तो शरीर में फ्लूइड जमा होने लगता है, खासकर पैरों में.
रातभर बेचैनी और नींद नहीं आना: अगर आपको रात में करवटें बदलनी पड़ रही हैं, नींद खुलती जा रही है, या शरीर में अजीब सी बेचैनी महसूस होती है तो ये किडनी से जुड़ी नसों की खराबी का संकेत हो सकता है.
सांस फूलना या सीने में जकड़न: जब किडनी खराब होती है, तो शरीर में तरल पदार्थ जमा हो सकता है, जो फेफड़ों तक पहुंच जाता है. इसका असर नींद के समय और ज्यादा दिखता है. सांस फूलना, खासकर लेटते ही, खतरे की घंटी है.
बार-बार नींद में मांसपेशियों में ऐंठन: सोते समय अकड़न या मांसपेशियों में अचानक झटका आना सिर्फ थकान नहीं हो सकती. यह कैल्शियम और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन का संकेत हो सकता है, जो किडनी के फेल होने से होता है.
थकान और सिर भारी रहना: अगर पूरी नींद के बाद भी सुबह उठते ही सिर भारी लगता है, थकावट बनी रहती है और दिनभर सुस्ती रहती है तो ये सिग्नल है कि आपकी किडनी शरीर से टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकाल पा रही.