✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

जिसे सब्जी समझ खाते रहे वो सब्जी नहीं फल है, इसके बगैर स्वाद नहीं बनता कोई खाना

एबीपी लाइव   |  19 Jun 2026 07:37 AM (IST)
जिसे सब्जी समझ खाते रहे वो सब्जी नहीं फल है, इसके बगैर स्वाद नहीं बनता कोई खाना

टमाटर किसी भी सब्जी में इस्तेमाल हो जाए तो उससे सब्जी का स्वाद दो गुना ज्यादा बड़ जाता है. सब्जी में स्वाद बढ़ाने से लेकर सलाद में टमाटर हर जगह सबसे ऊपर होता है, साथ ही टमाटर बड़े लोगों से लेकर छोटे बच्चों तक टमाटर सबकी पहली पसंद होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस टमाटर को हम सब्जी समझकर खाते आए हैं, वो असल में एक फल है? जी हां, विज्ञान की नजर से टमाटर सब्जी नहीं, बल्कि एक फल होता है. यह जानकर थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन यही सच है. 

1

विज्ञान में किसी भी चीज को फल तब कहते हैं, जब वो पौधे के फूल से बनती है और उसके अंदर बीज होते हैं.  टमाटर के अंदर बीज होते हैं और यह पौधे के फूल से ही बनता है. इसलिए विज्ञान की भाषा में टमाटर एक फल है. लेकिन रसोई में हम इसे सब्जी की तरह इस्तेमाल करते हैं, इसलिए आम लोग इसे सब्जी कहते हैं. यह मामला इतना उलझा हुआ था कि 1893 में अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट तक में इस पर बहस हुई थी. अदालत ने कहा कि खाने के तरीके के हिसाब से टमाटर सब्जी है, लेकिन विज्ञान आज भी इसे फल मानता है. 

Continues below advertisement
2

टमाटर की शुरुआत दक्षिण अमेरिका के देशों से हुई, खासकर पेरू और मेक्सिको से. वहां के लोग सदियों से इसे खाते आए थे. जब यूरोपीय लोग अमेरिका पहुंचे, तो वे टमाटर को अपने साथ वापस ले गए. शुरुआत में यूरोप में कई लोग टमाटर को जहरीला समझते थे और डर के मारे नहीं खाते थे. धीरे-धीरे जब लोगों को पता चला कि यह खाने में बेहद स्वादिष्ट और फायदेमंद है, तो यह पूरी दुनिया में फैल गया. भारत में टमाटर पुर्तगालियों के जरिए पहुंचा और फिर यह हमारी रसोई का एक जरूरी हिस्सा बन गया. 

Continues below advertisement
3

एक बार सोचिए अगर टमाटर न हो, तो खाने का क्या होगा? हर सब्जियों को बेजान लगेती है. पनीर की सब्जी से लेकर हर सब्जीयों में टमाटर से उसमें रंग और खट्टापन कहां से आएगा? यही वजह है कि दुनियाभर के खानों में  चाहे वो भारतीय हो, इटालियन हो, मैक्सिकन हो या चाइनीज टमाटर का इस्तेमाल होता है. 

4

टमाटर सिर्फ स्वाद ही नहीं देता, सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है.  इसमें लाइकोपीन नाम का एक तत्व होता है जो इसे लाल रंग देता है और यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. टमाटर में विटामिन C, विटामिन K और पोटैशियम भी होता है. साथ ही यह दिल की बीमारियों से बचाता है, हड्डियों को मजबूत रखता है और त्वचा को भी अच्छा रखता है.  रोज टमाटर खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. यानी यह छोटा सा लाल फल हमें अंदर से भी मजबूत बनाता है. 

5

भारत में टमाटर का इस्तेमाल इतना ज्यादा होता है कि इसके बिना किसी भी घर की रसोई की कल्पना करना मुश्किल है. सुबह की चटनी से लेकर रात के खाने तक, टमाटर किसी न किसी रूप में जरूर मौजूद रहता है.  भारत दुनिया में टमाटर पैदा करने वाले सबसे बड़े देशों में से एक है. वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में टमाटर की बड़ी पैदावार होती है. 

6

टमाटर एक ऐसी चीज है जो विज्ञान की नजर में फल है, रसोई की नजर में सब्जी है, लेकिन दिल की नजर में यह खाने की जान है. चाहे इसे फल कहें या सब्जी, इसका स्वाद और इसकी जरूरत कभी कम नहीं होती. यह लाल-लाल छोटा सा टमाटर रोज हमारी थाली को रंगीन और स्वादिष्ट बनाता है. 

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • फूड
  • जिसे सब्जी समझ खाते रहे वो सब्जी नहीं फल है, इसके बगैर स्वाद नहीं बनता कोई खाना
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.