बुजुर्गों के खाने के लिए बेस्ट हैं ये पांच मछलियां, एनर्जी के साथ सेहत में भी होगा तेजी से सुधार

उम्र बढ़ने के साथ शरीर को सही पोषण की जरूरत भी बढ़ जाती है, खासकर बुजुर्गों के लिए सही डाइट का होना एख बहुत बड़ा रोल होता है. ऐसे में मछली एक ऐसा भोजन है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखता है. मछली में सोडियम, पोटेशियम, आयरन, प्रोटीन, विटामिन डी और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी, आंखों की रोशनी और दिल को भी हेल्दी रखने का काम करते हैं. यही वजह है कि बुजुर्गों की डाइट में मछली को शामिल करना उनकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में आइए आज जानते हैं ऐसी पांच मछलियों के बारे में, जो बुजुर्गों की एनर्जी और सेहत दोनों के लिए बेस्ट साबित हो सकती हैं.
सबसे पहला नाम आता है रोहू मछली का, जो हर घर में आसानी से मिल जाती है और स्वाद में भी बेहतरीन होती है. रोहू मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन ए, बी और सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, और इसमें पारा भी मध्यम मात्रा में होता है, जिस वजह से इसे सेहत के लिए सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है. बुजुर्गों के लिए यह मछली शरीर को रोजमर्रा की एनर्जी देने में काफी मदद करती है.
दूसरी बेहतरीन मछली है कतला, जिसे भाकुर भी कहा जाता है. कतला मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड, सल्फर, प्रोटीन और जिंक पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में बहुत कारगर है, और इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है. कम कैलोरी और ज्यादा पोषण की यह खूबी इसे बुजुर्गों के लिए परफेक्ट ऑप्शन बनाती है, क्योंकि इस उम्र में हल्का लेकिन पोषण से भरा खाना ही सेहत के लिए सही रहता है.
तीसरे नंबर पर है सालमन मछली, जिसे रावस मछली के नाम से भी जाना जाता है. यह समुद्र और ताजे पानी दोनों में पाई जाती है और इसे सबसे पौष्टिक आहारों में शामिल किया जाता है, क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन, विटामिन ए, डी, बी, जिंक, फॉसफोरस और कैल्शियम भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. बुजुर्गों के लिए यह मछली खासतौर पर हड्डियों के लिए वरदान मानी जाती है, क्योंकि सालमन में मौजूद विटामिन डी और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड ऑस्टियोआर्थराइटिस के खतरे को कम करने में मदद करते हैं.
चौथे नंबर पर आती है ऐसी मछलियां जिनमें कैंसर से बचाव की भी क्षमता पाई गई है. इस मछली में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड्स कैंसर से लड़ने में सहायक माने जाते हैं, खासकर ब्रेस्ट कैंसर के मामलों में इनका असर देखा गया है. इसके अलावा रोजाना मछली खाने से दिमाग भी तेज रहता है और सोचने-समझने की क्षमता बेहतर बनी रहती है, जो बढ़ती उम्र में याददाश्त कमजोर होने की समस्या से जूझ रहे बुजुर्गों के लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है.
पांचवीं और आखिरी मछली टूना है, जिसे प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है. यह मछली शरीर में मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करती है, जो उम्र के साथ कमजोर होने वाली ताकत को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है. साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व दिल की सेहत का भी खास ख्याल रखते हैं, जिससे बुजुर्गों में दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होने में मदद मिलती है.
कुल मिलाकर देखा जाए तो रोहू, कतला, सालमन, टूना जैसी मछलियां सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी एक संपूर्ण आहार साबित होती हैं. इनमें मौजूद प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और जरूरी विटामिन्स बुजुर्गों के शरीर को अंदर से मजबूत बनाने का काम करते हैं. हालांकि किसी भी बुजुर्ग को मछली खिलाने से पहले उनकी सेहत और किसी पुरानी बीमारी को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेना भी जरूरी है, ताकि सही मात्रा और सही तरीके से इसका फायदा मिल सके. Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.