✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Foods to avoid in iron cookware: लोहे की कढ़ाही में नहीं बनानी चाहिए ये सब्जियां, बदल जाता है रंग और स्वाद

एबीपी लाइव   |  19 Apr 2026 10:01 AM (IST)
Foods to avoid in iron cookware: लोहे की कढ़ाही में नहीं बनानी चाहिए ये सब्जियां, बदल जाता है रंग और स्वाद

लोहे की कड़ाही में खाना बनाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, कहा जाता है इससे आयरन मिनरल की पूर्ति होती है, लेकिन यह बात भी सच है कि हर सब्जी को लोहे की कड़ाही में नहीं बनाया जा सकता. कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं जिनका स्वाद, रंग या पोषक तत्व लोहे के संपर्क में आने से बदल जाते हैं. खासकर खट्टी या ज्यादा पानी वाली चीजें इसके साथ रिएक्ट करती हैं, इसलिए यह जानकारी होना जरूरी है जिससे आप अपने खाने की गुणवत्ता और स्वाद खो न दें और लोहे की कड़ाही का सही उपयोग करें.

1

ज्यादा टमाटर वाली सब्जियां, टमाटर में काफी अधिक मात्रा में एसिड होता है जो लोहे के साथ रिएक्ट करता है. इससे सब्जी का रंग काला या गहरा हो सकता है और स्वाद भी हल्का कसैला हो सकता है. ज्यादा समय तक पकाने से यह असर और भी अधिक बढ़ सकता है. इसलिए टमाटर से बनी सब्जियों को स्टील या नॉन-स्टिक बर्तन में बनाना चाहिए.

Continues below advertisement
2

पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां लोहे के संपर्क में आकर अपना चमकीला हरा रंग खो देती हैं, यह गहरे या काले रंग में बदल सकती हैं, जिससे ऐसा लगने लगता है कि यह खाने लायक नहीं हैं. साथ-साथ स्वाद में भी थोड़ा बदलाव देखा जा सकता है. हरी सब्जियों को एल्यूमिनियम या स्टील के बर्तनों में पकाना ज्यादा सही माना जाता है.

Continues below advertisement
3

इमली, अमचूर वाली ग्रेवी की सब्जियां लोहे की कढ़ाही में नहीं बनानी चाहिए, इनमें मौजूद एसिड लोहे के साथ रिएक्शन करके खाने का स्वाद बदल सकते हैं, इससे खाना धातु जैसे टेस्ट देने लगता है, साथ ही यह सेहत के लिए भी अच्छा नहीं माना जाता. इसलिए स्टील या नॉन-स्टिक पैन का इस्तेमाल करें.

4

दही से बनी सब्जियां जैसे कढ़ी या दही वाली ग्रेवी लोहे की कड़ाही में बनने से उनका स्वाद बदल सकता है. दही की खटास आयरन के साथ मिलकर हल्का कड़वापन पैदा कर सकती है. इसके अलावा इसका रंग भी गहरा हो सकता है और कढ़ी में थोड़ा कालापन देखा जा सकता है.

5

नींबू का रस सब्जी में डालने से खट्टापन और स्वाद तो आता ही है लेकिन यह भी लोहे के साथ रिएक्ट करता है, और स्वाद को खराब कर सकता है. इससे खाने में धातु जैसा कसैला स्वाद आ सकता है, इसलिए नींबू हमेशा खाना बनाने के बाद खाना खाते समय ही डालें

6

तोरी या दम आलू जैसी सब्जियां जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, उन्हें लोहे की कढ़ाही में पकाने से उनका रंग और टेक्सचर बदल सकता है. ये सब्जियां ज्यादा देर तक पकाने पर काली दिखने लगती हैं. इसलिए इन्हें हल्के और नॉन-रिएक्टिव बर्तनों में पकाना बेहतर है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • फूड
  • Foods to avoid in iron cookware: लोहे की कढ़ाही में नहीं बनानी चाहिए ये सब्जियां, बदल जाता है रंग और स्वाद
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.