✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

बदलता मौसम सेहत ही नहीं आपकी त्वचा को भी कर सकता है बेहाल, जानिए सर्दी में कैसे करनी है आपकी सेंसिटिव स्किन की देखभाल

एबीपी लाइव   |  17 Oct 2023 03:01 PM (IST)
बदलता मौसम सेहत ही नहीं आपकी त्वचा को भी कर सकता है बेहाल, जानिए सर्दी में कैसे करनी है आपकी सेंसिटिव स्किन की देखभाल

बदलते मौसम में त्वचा का रूखापन कैसे दूर करें

1

गर्मियां जाने के बाद जब सर्दियों की आहट आती है तो बदलता मौसम सेहत के लिए खतरे की घंटी बन जाता है. लेकिन आपको बता दें कि बदलता हुआ मौसम केवल सेहत ही नहीं बल्कि स्किन (skin care)संबंधी काफी सारी परेशानियां लेकर आता है. रूखी और ठंडी हवा के संपर्क में आने के कारण किसी भी तरह का स्किन पर असर पड़ना स्वाभाविक है.

2

ऐसे में स्किन रूखी और बेजान लगने लगती है और इचिंग की भी समस्या होने लगती है. अगर आप भी हर बार बदलते मौसम के चलते स्किन संबंधी परेशानियों से गुजरते हैं तो आपको इस समय स्किन की सही देखभाल करने की जरूरत है.

3

एलोवेरा जेल : एलोवेरा जेल त्वचा को मॉस्चुराइज करने के लिए एक बेहतरीन प्रोडक्ट है. इसे रोज चेहरे पर कुछ मिनट के लिए लगाने से आपके चेहरे की नमी भी बरकरार रहती है और आपकी त्वचा को बहुत सारा पोषण मिलता है. इससे आपकी त्वचा हैल्दी और निखरी हुई लगेगी.

4

केला : केला स्किन के पीएच लेवल को संतुलित रखने के लिए काफी कारगर सिद्ध होता है. एक केले को मैश कर लीजिए और इसमें थोड़ी सी ताजी मलाई मिलाकर फेस पैक तैयार कर लीजिए. इसे कुछ देर चेहरे पर लगाकर बाद में क्लीन कर लीजिए. इससे आपके चेहरे की ड्राईनेस भी खत्म हो जाएगी और चेहरे पर चमक और निखार आ जाएगा.

5

ओटमील : ओटमील ना केवल सेहत के लिए अच्छा है बल्कि ये स्किन के लिए भी काफी शानदार है. ओटमील लगाने से त्वचा में कोलेजन की मात्रा बढ़ती है और त्वचा पर होने वाले रेशेज भी कम हो जाते हैं. आपको ओटमील को मिक्सी में पीसकर उसे पाउडर शेप में तैयार करना है. अब इसमें थोड़ा सा गुलाब जल और जरा सा शहद मिलाकर लेप तैयार कीजिए और चेहरे पर फेस पैक की तरह यूज कीजिए. इससे चेहरे की ड्राईनेस दूर होगी और त्वचा की चमक भी बढ़ जाएगी.

6

नारियल का तेल : कोकोनट ऑयल यानी नारियल का तेल रूखे और बेजान मौसम में त्वचा को नमी और जरूरी ऑयल प्रदान करता है. इसमें पाए जाने वाले एंटी माइक्रोबियल इफेक्ट त्वचा का रूखापन दूर करते हैं और उसी सही से मॉस्चुराइज करते हैं. अगर आपका चेहरा बहुत ज्यादा रूखा हो रहा है तो नारियल के तेल में थोड़ा सा कपूर मिक्स करके इसे चेहरे पर लगाए. इससे त्वचा का रूखापन दूर होगा और आपकी त्वचा खिल उठेगी.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • लाइफस्टाइल
  • बदलता मौसम सेहत ही नहीं आपकी त्वचा को भी कर सकता है बेहाल, जानिए सर्दी में कैसे करनी है आपकी सेंसिटिव स्किन की देखभाल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.