✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Shah Rukh Khan Fitness Diet: 59 की उम्र में भी जवां दिखते हैं शाहरुख खान, यह डाइट प्लान करते हैं फॉलो

एबीपी लाइव   |  15 Sep 2025 11:39 AM (IST)
Shah Rukh Khan Fitness Diet: 59 की उम्र में भी जवां दिखते हैं शाहरुख खान, यह डाइट प्लान करते हैं फॉलो

59 साल के शाहरुख खान आज भी जवान दिखते हैं और उनका फिटनेस लेवल कमाल का है. चाहे ट्रेन पर डांस करना हो या इंटेंस डायलॉग देना, उनके बाल और बॉडी हमेशा परफेक्ट रहते हैं. और इसका राज सिर्फ महंगे क्रीम या हाई‑टेक फिटनेस रूटीन नहीं है. इस बारे में गट हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. पल मणिकम ने बताया है उनके फिटनेस का राज, चलिए हम आपको शाहरुख खान के फिटनेस का राज बताते हैं.

1

शाहरुख खान अपनी डाइट में सबसे पहले स्प्राउट्स रखते हैं. 100 ग्राम स्प्राउट्स में लगभग 2 ग्राम फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और गट को साफ रखता है. इसके अलावा यह न्यूट्रियंट्स से भरपूर होता है और अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है.

2

फिर आता है ग्रिल्ड चिकन, जो उनके लिए लेन प्रोटीन का मुख्य स्रोत है. उम्र बढ़ने के साथ मसल्स को बनाए रखना मुश्किल होता है, लेकिन 100 ग्राम ग्रिल्ड चिकन में लगभग 30 ग्राम प्रोटीन होता है, जो मसल रिपेयर और एनर्जी के लिए जरूरी है.

3

तीसरी चीज है ब्रोकली, जो अक्सर भारतीय डाइट में नजरअंदाज हो जाती है. ब्रोकली में फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. यह गट‑फ्रेंडली होती है और त्वचा की चमक बढ़ाने तथा सूजन कम करने में मदद करती है.

4

इसके अलावा शाहरुख कभी-कभी थोड़ी दाल भी खाते हैं. डॉ. पल के अनुसार, दाल में प्लांट‑बेस्ड प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स होते हैं, जो डाइट को और बैलेंस्ड बना सकते हैं.

5

डॉ. पल यह भी कहते हैं कि शाहरुख की तरह खाएं लेकिन पोर्टियन कंट्रोल रखें. वह कहते हैं, आप शाहरुख खान की तरह सभी फूड्स को अपनाने के लिए तैयार हो सकते हैं, लेकिन मुँह खोलकर सब कुछ खाने की जरूरत नहीं.

6

एक्सपर्ट के अनुसार, शाहरुख की फिटनेस का असली राज गट हेल्थ है. जब गट हेल्थ सही रहती है, तो त्वचा चमकदार रहती है, मूड बेहतर होता है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है. 2022 में Nature Aging में प्रकाशित स्टडी ने भी यह दिखाया कि हेल्दी गट माइक्रोबायोम से सूजन कम होती है, दिमाग तेज रहता है और लाइफस्पैन बढ़ सकती है.

7

शाहरुख खान की तीन‑फूड डाइट और सिंपल फिटनेस रूटीन इस युग में सबसे वास्तविक हेल्थ टिप्स में से एक है. इसके साथ ही, वह अपनी अगली फिल्म King की शूटिंग कर रहे हैं और बेटी सुहाना खान के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाले हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • लाइफस्टाइल
  • Shah Rukh Khan Fitness Diet: 59 की उम्र में भी जवां दिखते हैं शाहरुख खान, यह डाइट प्लान करते हैं फॉलो
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.