Hair Care Tips: बालों को लंबा और घना बनाने के लिए रोजाना इस जूस का करें सेवन, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
एबीपी लाइव | 22 May 2024 12:24 PM (IST)

ऐसे बनाएं बालों को लंबा और घना
1
बालों को लंबा, घना और खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई कोशिश करती हैं, लेकिन फिर भी उन्हें असर नहीं दिखता.
2
आप भी बालों को लंबा और घना बनाना चाहती हैं, तो रोजाना इस खास जूस का सेवन कर सकती हैं.
3
मेथी दाने का जूस बालों के लिए वरदान माना गया है. यह बालों को लंबा बनाने में मदद करता है.
4
रोजाना मेथी दाने का जूस पीने से बाल काले और घने होते हैं साथ ही यह बालों के झड़ने को कम करता है.
5
एक चम्मच मेथी दाना को एक कप पानी में रात भर भिगोकर रखें, सुबह मेथी दाने को अलग कर इसका पानी छान कर पी लें.
6
कुछ लोगों को मेथी दाने के पानी से एलर्जी हो सकती है, अगर ऐसा होता है, तो डॉक्टर के सलाह जरूर लें.