✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

बार-बार फुंसियों से भर जाता है मुंह, तो ट्राई करें ये फेस मास्क्स

एबीपी लाइव   |  22 Feb 2024 04:32 PM (IST)
1

त्वचा की देखभाल करना सभी के लिए जरूरी है. लेकिन एक्ने प्रोन स्किन वालों को कुछ खास ध्यान रखना पड़ता है. ऐसे स्किन टाइप वालों की समस्याएं सर्दियों में ज्यादा बढ़ जाती है. तो आइये जानते हैं कि इस दौरान कौन से फेस मास्क्स आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं.

2

फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाएं. चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक रहने दें. मुल्तानी मिट्टी में पाए जाने वाले आवश्यक गुण ऑयल कंट्रोल करके एक्ने को रोकने में मदद कर सकते हैं.

3

नीम और हल्दी दोनों ही मुहांसों को कंट्रोल रखने में कारगर हैं. फेस मास्क के लिए 2 चम्मच नीम पाउडर में आधा चम्मच हल्दी और थोड़ा सा शहद मिलाएं. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें.

4

ओट्स और शहद के फेस मास्क के लिए 2 चम्मच पीसे हुए ओट्स में 1 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिलाएं. इस पेस्ट को 10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें.

5

दही और हल्दी का फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच दही में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं. पेस्ट गाढ़ा करने के लिए इसमें आधा चम्मच शहद भी मिला सकते हैं. चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें.

6

2 चम्मच एलोवेरा जेल में कुछ बूंदे टी ट्री ऑयल मिलाएं. पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें. एलोवेरा जेल और टी ट्री ऑयल दोनों में ही एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो इन्फेक्शन का खतरा कम कर स्किन को हेल्दी बनाता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ब्यूटी
  • बार-बार फुंसियों से भर जाता है मुंह, तो ट्राई करें ये फेस मास्क्स
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.