वेनेजुएला में कितने हो जाते हैं भारत के 10000 रुपये, वहां की करेंसी रुपये से कितनी मजबूत?
अगर हम भारत के नजरिये से बात करें, तो भारत भी वेनेजुएला से कच्चा तेल इम्पोर्ट करता है, जो 2024 में लगभग 22 मिलियन बैरल था और यह भारत के कुल कच्चे तेल आयात का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था. लेकिन आपको पता है कि वेनेजुएला में दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा तेल भंडार है, इसके बावजूद इस देश की आर्थिक स्थिति बद से बदतर है.
आप भी सोच रहे होंगे कि जब वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे ज्यादा कच्चा तेल यानी क्रूड ऑयल है, तो इसकी अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी और इसकी करेंसी भी अरब देशों की तरह ही मजबूत होगी. आइए भारत के उदाहरण से समझते हैं कि वेनेजुएला में कितने हो जाते हैं भारत के 10,000 रुपये.
भारत के 10,000 रुपये वेनेजुएला की मुद्रा में लगभग 29,000 से 30,000 बोलिवर (VES) के बराबर होते हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि वेनेजुएला की करेंसी भारतीय रुपये के मुकाबले काफी कमजोर है.
भारतीय रुपया वेनेजुएला की करेंसी (बोलिवर) से ज्यादा मजबूत है. वेनेजुएला में महंगाई बहुत ज्यादा रही है, जिसकी वजह से वहां की करेंसी कमजोर हो गई है.
आप भारत के 10,000 रुपये से वेनेजुएला में कुछ ज्यादा खास या महंगी चीजें नहीं खरीद सकते. वहां की रोजमर्रा या किराना सामान से जुड़ी चीजें और वस्तुएं, जैसे चावल, आटा, सब्जियां और कुछ पैकेज्ड फूड ही खरीदे जा सकते हैं.
भारत की करेंसी वेनेजुएला से काफी ज्यादा मजबूत स्थिति में दिखाई देती है. इसका सबसे बड़ा कारण वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था का दिवालियापन है. वेनेजुएला साल 2017 में आधिकारिक रूप से दिवालिया हो गया था.
भारत और वेनेजुएला के बीच लंबे समय से राजनयिक रिश्ते हैं और दोनों देश एक-दूसरे की संप्रभुता का सम्मान करते है. इसका सबसे बड़ा कारण है, अमेरिका से दूरी और रूस से नजदीकी.