✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Train To Kashmir: अब कश्मीर तक पहुंच गई है ट्रेन, जानें भारत में सबसे पहले किन दो शहरों के बीच चली थी रेल

एबीपी लाइव   |  29 Mar 2025 09:47 AM (IST)
Train To Kashmir: अब कश्मीर तक पहुंच गई है ट्रेन, जानें भारत में सबसे पहले किन दो शहरों के बीच चली थी रेल

Train To Kashmir: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को कटरा से श्रीनगर के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके जरिए कश्मीर तक रेल संपर्क का 70 साल का सपना पूरा हो जाएगा. वंदे भारत ट्रेन कटरा से चलकर पीर पंजाल पर्वल श्रंखला को पार करते हुए श्रीनगर होते हुए उत्तर कश्मीर के बारामूला पहुंचेगी. लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में पहली ट्रेन कब और किन स्टेशन के बीच चली थी. आइए इसका जवाब देते हैं.

1

भारतीय रेलवे देश में सफर करने का सस्ता, आरामदेह और सुगम साधन है. रोज इसके जरिए लाखों लोग अपनी मंजिल की ओर पहुंचते हैं.

2

भारतीय रेल का इतिहास बहुत ही रोचक और समृद्ध माना जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में पहली चलने वाली ट्रेन पैसेंजर थी.

3

पहली पैसेंजर ट्रेन 16 अप्रैल 1853 को चलाई गई थी. यह बोरी बंदर (बॉम्बे) और ठाणे के बीच चली थी.

4

उस वक्त इस ऐतिहासिक यात्रा का नेतृत्व तत्कालीन गवर्नर जरनल लार्ड डलहौजी ने किया था.

5

इस ट्रेन में 14 रेल के डिब्बे थे और इसमें करीब 400 यात्री सवार थे. यह ट्रेन दोपहर 3.30 बजे बोरी बंदर से तालियों की गड़गड़ाहट और 21 तोपों की सलामी के बीच ठाणे के लिए रवाना हुई थी.

6

पहली ट्रेन ठाणे शाम को 4.45 बजे पहुंच गई थी. इसने अपने सफर को एक घंटे 15 मिनट में पूरा किया था.

7

इस ट्रेन को तीन भाप इंजनों ने खींचा था, जिनके नाम दिए गए थे साहिब, सिंध और सुल्तान.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • Train To Kashmir: अब कश्मीर तक पहुंच गई है ट्रेन, जानें भारत में सबसे पहले किन दो शहरों के बीच चली थी रेल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.