✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

9 Karat Gold Purity: 9 कैरेट के गोल्ड में कितना होता है सोना, इसे कैसे किया जाता है तैयार?

स्पर्श गोयल   |  15 Feb 2026 02:51 PM (IST)
9 Karat Gold Purity: 9 कैरेट के गोल्ड में कितना होता है सोना, इसे कैसे किया जाता है तैयार?

9 Karat Gold Purity: सोने की ज्वेलरी अलग-अलग प्योरिटी लेवल में आती है. जहां 22 कैरेट और 24 कैरेट पर अक्सर बात होती है वहीं 9 कैरेट सोना भी लगातार पॉपुलर हो रहा है. दरअसल यह रोजाना पहनने के लिए एकदम सही होता है. आइए जानते हैं कि आखिर 9 कैरेट के गोल्ड में कितना सोना होता है और इसे कैसे तैयार किया जाता है.

1

9 कैरेट सोने का मतलब होता है कुल 24 हिस्सों में से सिर्फ 9 हिस्से प्योर सोना है. इसका मतलब है कि इसमें 37.5% सोना है और बाकी 62.5% दूसरे मेटल से बना है. असल में अगर आपके पास 10 ग्राम 9 कैरेट सोने की ज्वेलरी है तो उस वजन का सिर्फ 3.75 ग्राम प्योर सोना है.

2

9 कैरेट सोने की पहचान करने के लिए आपको अक्सर ज्वेलरी पर 375 नंबर लिखा हुआ दिखेगा. यह हॉलमार्क बताता है कि उस पीस में कुल 1000 पार्ट्स में से 375 पार्ट्स सोना है.

3

प्योर गोल्ड काफी ज्यादा सॉफ्ट होता है. साथ ही वह आसानी से मुड़ सकता है या उस पर खरोंच लगा सकती है. यही वजह है कि उसे रोजाना नहीं पहना जा सकता. ड्युरेबिलिटी को बढ़ाने के लिए गोल्ड को हार्ड मेटल के साथ मिलाया जाता है.

4

तैयार करने की प्रक्रिया 37.5% प्योर गोल्ड को 62.5% दूसरे मेटल जैसे की कॉपर, सिल्वर जिंक या फिर निकल के साथ मिलाकर शुरू होती है. इन मेटल का चुनाव और अनुपात न सिर्फ टिकाऊपन तय करता है बल्कि ज्वेलरी का फाइनल रंग और फिनिशिंग भी तय करता है.

5

9 कैरेट सोने का रंग उसमें मिलाए गए मेटल पर निर्भर करता है. पीला सोना आमतौर पर चांदी और तांबे के बैलेंस्ड मिक्स का इस्तेमाल करके बनाया जाता है. सफेद सोना सोने को चांदी या पैलेडियम जैसे सफेद मेटल्स के साथ मिलाकर बनाया जाता है. रोज गोल्ड में तांबे का परसेंटेज ज्यादा होता है.

6

बनाने के दौरान सभी चुने हुए मेटल को ज्यादा तापमान पर तब तक पिघलाया जाता है जब तक वह पूरी तरह से फ्यूज ना हो जाएं. फिर पिघले हुए मिक्सचर को सांचों में डाला जाता है और ठंडा होने दिया जाता है. एक बार जम जाने पर यह 18 कैरेट या 22 कैरेट सोने जैसे ज्यादा प्योरिटी वाले ऑप्शन की तुलना में ज्यादा मजबूत और टिकाऊ होता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • जनरल नॉलेज
  • 9 Karat Gold Purity: 9 कैरेट के गोल्ड में कितना होता है सोना, इसे कैसे किया जाता है तैयार?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.