✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Ramanand Sagar की एक फिल्म के ऑफर को Raaj Kumar ने इस अंदाज में किया था मना, हैरान रह गए थे डायरेक्टर

एबीपी न्यूज़   |  26 May 2021 08:11 PM (IST)
1

आपने इंडस्ट्री में कई अभिनेताओं को फिल्मों में थिरकते देखा होगा, लेकिन असल जिंदगी में अगर कोई बोल्ड एक्टर था तो वो थे राज कुमार. राज कुमार ने फिल्मों के साथ-साथ अपने अंदाज से भी अपनी खास पहचान बनाई. लेकिन शायद उन्होंने यह अंदाज सिर्फ फिल्मों में ड्रामा के लिए नहीं दिखाया.

2

उनका स्टाइल अलग था. इसलिए शायद उनकी इंडस्ट्री में ज्यादा लोगों से बनती नहीं थी. कई को-स्टार और फिल्मी हस्तियों के साथ उनके रिश्ते बिगड़ गए थे. इसका कारण उनका स्वतंत्र रवैया था और किसी से कुछ भी कहने में कभी नहीं हिचकिचाते थे. उन्होंने फिल्मों में असल जिंदगी को जिया या उनकी असल जिंदगी फिल्म थी, आज तक कोई नहीं जान पाया.

3

राजकुमार को ज्यादातर लोग उनकी एक्टिंग, स्टाइल और डायलॉग डिलीवरी से जानते थे. राजकुमार के मिजाज का पता उस कहानी से चलता है जब उन्होंने रामायण का निर्देशन करने वाले दिग्गज फिल्म निर्देशक रामानंद सागर की फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था. उस दौरान शायद ही किसी निर्देशक ने अपने जीवन में ऐसा अनुभव किया हो.

4

दरअसल, रामानंद सागर और राज कुमार के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी. राज कुमार के घर पर आकर रामानंद सागर ने अपनी फिल्म 'आंखें' में लीड रोल साइन करने की बात कही. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज कुमार उनका प्रस्ताव सुनकर कुछ देर के लिए शांत रहे और फिर उन्होंने अपने कुत्ते को आवाज लगाई और कहा- 'जानी, तुम्हें क्या लगता है कि हमें सागर साहब का ऑफर स्वीकार करना चाहिए या नहीं.'

5

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुत्ता गर्दन हिलाकर भौंकने लगा. इसे देख सागर हैरान हो गए और कहने लगे ये आप क्या कर रहे हो तब राज कुमार ने कहा, 'आप देखिए इसको सागर जी... मेरे कुत्ते ने आपकी फिल्म के ऑफर को मंजूरी नहीं दी, तो मेरे हां करने का सवाल ही पैदा नहीं होता.'

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • मनोरंजन
  • Ramanand Sagar की एक फिल्म के ऑफर को Raaj Kumar ने इस अंदाज में किया था मना, हैरान रह गए थे डायरेक्टर
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.