जेठालाल ने 45 दिनों तक ये काम करके घटा लिया 16 किलो वजन, ट्रांसफॉर्मेशन देख बबीता जी होंगी इंप्रेस

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के जेठालाल यानी दिलीप जोशी ने 45 दिनों में 16 किलो वजन घटाया है. उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन देख सभी हैरान हैं. जानिए उनका ये फिटनेस सीक्रेट
दिलीप जोशी तारक मेहता में जेठालाल बन ऑडियंस को सालों से एंटरटेन कर रहे हैं. ऑडियंस को उनके एक्सप्रेशन और एक्टिंग स्किल्स बहुत पसंद है.
अब अभिनेता ने अपना जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन कर अपने फैंस को हैरान कर दिया है. उन्होंने बताया कि कैसे 45 दिनों में उनका 16 किलो वजन कम हो गया.
एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने बताया कि शूटिंग के बाद वो क्लब में कपड़े बदलते थे और मरीन ड्राइव से लेकर ओबेरॉय होटल तक दौड़ लगाते थे.
दिलीप जोशी का कहना है उन्हें बारिश में रनिंग करने में बहुत मजा आता है. उनका कहना है, 'हल्की हल्की बूंदों में डूबता सूरज और बादल देख कर मेरा मन भी खुश हो जाया करता था.'
उन्हें वहां दौड़ने में भी मजा आता था और इसी तरह महज 45 दिनों में उनका 16 किलो वजन कम हो गया. फैंस भी ये यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि सिर्फ दौड़ने से कैसे किसी का वजन इतना कम हो सकता है
हालांकि दिलीप जोशी का ये शानदार ट्रांसफॉर्मेशन देख कई लोग मजाकिया कह रहे हैं कि जेठालाल ने सिर्फ बबीता जी के लिए अपना वजन कम किया है.
दिलीप जोशी को लेकर ये खबर आई थी कि अब वो शो में नहीं दिखेंगे लेकिन बाद में शो के मेकर्स ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए सभी खबरों का खंडन किया.