In Pics: जल्द दूसरी बार मां बनेगी Debina Bonnerjee, हेल्दी रहने के लिए ये डाइट कर रही हैं फॉलो
Debina Bonnerjee Pregnancy Diet: टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) बहुत जल्द दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. ऐसे में एक्ट्रेस खुद का दोगुना ख्याल रख रही हैं. इन दिनों वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपना डाइट रूटीन फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने ये भी बताया कि अपने प्रेग्नेंसी रुटीन में आलिया भट्ट की एक चीज को भी फॉलो कर रही हैं.
दरअसल नए यूट्यूब वीडियो में देबिना बनर्जी ने अपनी प्रेग्नेंसी डाइट का खुलासा किया. उन्होंने बताया है कि उन्हें प्रेग्नेंसी डायबिटीज थी और ब्लड शुगर लेवल बढ़ गया था. उन्होंने इसे ठीक करने के लिए अपनी डाइट में बदलाव किए.
देबिना अपने दिन की शुरुआत एक कप बटर कॉफी से करती हैं. इसके बाद नाश्ते में वो दो अंडे का ऑमलेट, एक चौथाई एवोकाडो और ग्लूटेन-फ्री ब्रेड या राइस केक खाती हैं. वो पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन का सेवन करती हैं.
इसके साथ ही देबिना सुबह 8 से 10 के बीच फल खाना पसंद करती हैं. फलों में देबीना केवल सेब और अनार खा सकती हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपनी डाइट में बहुत सारे सलाद भी शामिल करती हैं.
सलाद में वो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का फेवरेट चुकंदर सलाद रेसिपी फॉलो करती हैं. उन्होंने लंच में चुकंदर का सलाद खाना शुरू कर दिया है. बता दें कि, आलिया भट्ट भी प्रेग्नेंट हैं और जल्द मां बनने वाली हैं.
वहीं लंच में सलाद के साथ देबिना कुछ सब्जियों के साथ 200 ग्राम मछली खाती हैं. उन्हें चावल खाना मना है, लेकिन वो थोड़े चावल खाती हैं. इसके साथ ही शाम के स्नैक्स में वो पिज्जा-बर्गर की जगह भेलपुरी या कुछ फल लेती हैं.
बात करें डिनर की तो डिनर में देबिना एक कटोरी सूप या मूंग दाल चीला खाती हैं. बच्चा होने तक देबीना प्रोटीन और विटामिन से भरपूर यही डाइट फॉलो करने वाली हैं.