✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

37 साल बाद अब क्या करते हैं 'महाभारत' के श्रीकृष्ण? कैसे करते हैं अपना गुजारा

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  11 Jul 2025 07:13 PM (IST)
37 साल बाद अब क्या करते हैं 'महाभारत' के श्रीकृष्ण? कैसे करते हैं अपना गुजारा

नीतीश भारद्वाज ने अपने श्री कृष्ण के किरदार के जरिए घर-घर अपनी पहचान बनाई थी. अब 37 साल बाद अभिनेता में बहुत बदलाव आ गए हैं. आजकल वो क्या करते हैं जानिए उनके बारे में सब कुछ.

1

1988 में आई महाभारत में नीतीश भारद्वाज को सूत्रधार श्री कृष्ण की भूमिका में देखा गया था. उन्होंने इस रोल में अभिनय नहीं किया बल्कि इस किरदार को जिया है.

2

इस किरदार के जरिए उन्होंने ऑडियंस के दिल में अपनी अमिट छाप छोड़ी है. कई लोग आज भी उन्हें इसी रोल के लिए याद करते हैं. हालांकि 37 साल बाद अब चीजें काफी बदल चुकी है.

3

महाभारत के बाद भी उन्होंने कई शोज किए. इसके बाद 1996 में उन्होंने राजनीति में अपना किस्मत आजमाया. अभिनेता ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली और जमशेदपुर से इंदर सिंह नामधारी को हराकर सांसद बने.

4

इसके बाद अभिनेता ने स्वेच्छा से राजनीति को अलविदा कह दिया और वापस एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रुख किया.

5

महाभारत के बाद उन्होंने कई हिट सीरियल में भी काम किया. 2001 में आई रामायण में उन्हें श्री राम की भूमिका में देखा गया और 2003 में विष्णु पुराण में अभिनेता भगवान विष्णु के रोल में नजर आए. इतना ही नहीं उन्होंने कई हिंदी और मराठी फिल्में भी की हैं.

6

अब दिग्गज अभिनेता बतौर स्क्रिप्ट राइटर और डायरेक्टर अपने करियर पर फोकस करते हैं. अब उन्हें ज्यादातर स्टेज शोज करते ही देखा जाता है.

7

भगवान श्रीकृष्ण का ही किरदार नीतीश भारद्वाज एक थिएटर नाटक ‘चक्रव्यूह’ में पिछले दस साल से निभा रहे हैं. उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म मोहनजोदड़ो में भी काम किया है. दिग्गज कलाकार अक्सर फैंस को अपने लाइफ से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • टेलीविजन
  • 37 साल बाद अब क्या करते हैं 'महाभारत' के श्रीकृष्ण? कैसे करते हैं अपना गुजारा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.