एक्टिंग छोड़ Tv की 'मधुमक्खी' ने खड़ा किया 1300 करोड़ का 'बिजनेस', ग्लैमर में अभी भी देती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर

ऐसी ही एक् एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने छोटे पर्दे पर खूब काम किया है. लेकिन, अब एक्टिंग छोड़ बिसनेस की तरफ मुड़ गई हैं और करोड़ों का बिजनेस कर लिया है.
ये हसीना कोई और नहीं आशका गरोडिया है. जिन्होंने नागिन में मधुमक्खी की भूमिका निभाकर खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी.
आशका ने सालों पहले ही टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया था और उसके बाद उन्होंने करोड़ों का ब्यूटी बिजनेस खड़ा किया.
एक्टिंग से ब्रेत लेने के बाद आशका ने 2020 में अपने दोस्तों के साथ मिलकर रेनी कॉस्मेटिक लॉन्च किया था.
इन पांच सालों में आशका इस ब्रांड के तहत कई कॉस्मेटिक प्रोडक्ट को लॉन्च कर चुकी हैं.
नवभारत टाइम्स के अनुसार इस बिजनेस के जरिए आशका 1300 करोड रुपये की मालकिन बन बैठी हैं. बिजनेस के साथ-साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं.
आशका 39 साल की हो चुकी हैं और उन्होंने विदेशी लड़के संग शादी की है. एक्ट्रेस एक बेटे की मां भी बन चुकी हैं.
आशका बेशक ग्लैमरस वर्ल्ड से दूर हैं लेकिन अपने सिजलिंग अंदाज में आज भी फिटनेस गोल सेट करती सोशल मीडिया पर नजर आती हैं.