एक्टिंग ही नहीं, पढ़ाई में भी अव्वल हैं सामंथा रुथ प्रभु, स्कूल में रहीं टॉपर, जानें कहां से किया ग्रैजुएशन

सामंथा रुथ प्रभु साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं. एक्टिंग के साथ-साथ एक्ट्रेस पढ़ाई में भी अव्वल हैं. आइए जानते हैं सामंथा रुथ प्रभु ने कहां तक पढ़ाई की है.
सामंथा रुथ प्रभु का जन्म चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था. उन्होंने चेन्नई के होली एंजल्स स्कूल से पढ़ाई की है.
सामंथा रुथ प्रभु शुरुआत से ही पढ़ाई में माहिर थीं. स्कूल टाइम से ही वो टॉपर्स स्टूडेंट रही हैं.
एक बार सामंथा रुथ प्रभु का क्लास 10th का रिपोर्ट कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वायरल रिपोर्ट कार्ड में मैथ में उन्हें 100 में से 100 नंबर मिले थे.
स्कूलिंग के बाद सामंथा रुथ प्रभु ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज से बीकॉम के डिग्री ली.
ग्रैजुएशन के लास्ट ईयर ही उन्हें मॉडलिंग का पहला प्रोजेक्ट मिला था, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में कदम रखा.
सामंथा रुथ प्रभु की पहली फिल्म 'ये माया चेसावे' है, जो 2010 में रिलीज़ हुई थी. इसके बाद वो 'दूकूड़ु' (2011), 'ईगा' (2012), 'कठ्ठी' (2014) और 'थेरी' (2016) जैसी फिल्मों में नजर आईं.
समंथा रूथ प्रभु की अपकमिंग फिल्म'मां इंति बंगाराम' है. ये एक फैमिली एक्शन-कॉमेडी ड्रामा है.