Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर 4 महासंयोग, इन 3 राशियों पर होगी धन की बरसात!

निर्जला एकादशी 2026
निर्जला एकादशी साल की सबसे बड़ी एकादशी मानी जाती है, क्योंकि इस दिन किया गया व्रत,धार्मिक अनुष्ठान साल की 24 एकादशियों का फल देता है. खास बात ये है कि इस बार निर्जला एकादशी पर शुक्र-बुध और गुरु के कर्क राशि में होने से लक्ष्मी नारायण योग, गजलक्ष्मी योग बन रहा है. ये दोनों योग अचानक धन लाभ, पैतृक संपत्ति से फायदा और व्यापार में बड़ी सफलता दिलाते हैं.
निर्जला एकादशी पर बनने वाले योग कर्क राशि के आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने और कार्यक्षेत्र में पहचान दिलाने वाला हो सकता है. मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं. भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच विकसित होगी.
तुला राशि वालों के लिए यह राजयोग नई संभावनाओं और राहत का समय लेकर आ सकता है. परिवार के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी और मानसिक तनाव कम होने से निर्णय क्षमता बेहतर होगी. समाज में सम्मान बढ़ने के साथ स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ पुरानी परेशानियों में भी राहत मिलने के योग हैं. करियर नए मुकाम पर पहुंच सकता है. बदलाव जीवन में सकारात्मकता लाएगा.
निर्जला एकादशी पर बनने वाला लक्ष्मी नारायण राजयोग, गजलक्ष्मी योग वृषभ राशि वालों के लिए प्रगति और स्थिरता लाएगा. करियर में आपके लगातार प्रयास अब परिणाम देने लगेंगे और लंबे समय से रुके काम आगे बढ़ सकते हैं.जो लोग नई दुकान, कारोबार या स्टार्टअप शुरू करने की तैयारी में हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल है, धन आगमन से मन प्रसन्न होगा.
इस दिन संयम, शांत व्यवहार और सात्विकता का खास ख्याल रखें, ग्रहों की शुभता तभी प्राप्त होती है जब व्यक्ति संयमित आचरण अपनाता है.