The Traitors से करण कुंद्रा का कटा पत्ता, तेजस्वी प्रकाश ने दिया ऐसा रिएक्शन

करण जौहर के शो द ट्रेटर्स में कई टीवी और सोशल मीडिया स्टार्स ने हिस्सा लिया है. हाल ही में इस शो से करण कुंद्रा की एग्जिट हुई. इसके बाद सभी को काफी शॉक लगा. जानिए उनकी गर्लफ्रेंड तेजस्वी का कैसा था रिएक्शन.
करण जौहर के शो द ट्रेटर्स प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है और आजकल काफी चर्चा में है. इस शो में कई सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया है और शो को ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है.
इस शो में कारण कुंद्रा ने भी हिस्सा लिया था. हालांकि शो से अब उनकी एग्जिट हो गई है. इस एग्जिट से ऑडिएंस के साथ–साथ पार्टिसिपेंट्स को भी झटका लगा है.
उनके एग्जिट पर गर्लफ्रेंड तेजस्वी का भी रिएक्शन सामने आया है. करण कुंद्रा ने एक इंटरव्यू में बताया कि तेजस्वी ने कहा था कि, 'ये छल कपट, ये पीठ पीछे चुगली करना तेरे बस की बात नहीं है’
अभिनेता ने ये भी बताया कि बिग बॉस 15 के दौरान भी तेजस्वी की कुछ ऐसी ही फीलिंग्स थी. एग्जिट पर गर्लफ्रेंड ने उनका बहुत साथ दिया और उनका हिम्मत बढ़ाया.
अभिनेता का कहना है कि उन्हें ऐसे फॉर्मेट की आदत नहीं है और ये काफी अलग है. उन्होंने बताया कि इस फॉर्मेट को समझने में उन्हें थोड़ा टाइम लगता लेकिन जबतक वो समझे उससे पहले ही कुछ हो गया.
इसके पहले राज कुंद्रा ने भी शो को लेकर बयान दिया था कि ये कलयुग का शो है और इसमें समझ ही नहीं आता कि कौन किसकी चुगली करता है.
अब शो में बतौर पार्टिसिपेंट जैस्मीन भसीन, जन्नत ज़ुबैर, पूर्व झा, जाह्नवी कौर, महिप कौर, मुकेश छाबड़ा, रफ्तार,निकिता लूथर, अपूर्वा मखीजा, उर्फ जावेद, सुधांशु पांडे, हर्ष गुजराल, एलनाज नारौजी हैं