Vicky-Katrina से लेकर प्रियंका-निक तक, ये है बॉलीवुड के मोस्ट रोमांटिक कपल, लव गोल्स सेट करने का नहीं छोड़ते कोई मौका

ये हैं बॉलीवुड के रोमांटिक कपल्स
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपना पेरेंटहुड पीरीयड इंजॉय कर रहे हैं. इस बीच उनकी रोमांटिक तस्वीरें सामने आती रहती हैं.
रणवीर सिंह ने जब पहली बार दीपिका को देखा था तभी उन्हें उनसे प्यार हो गया था. इस बात का खुलासा खुद रणबीर ने किया था. आज दोनों एक हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं.
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रोमांस से भरी तस्वीरें साफ दिखाती हैं कि उनके बीच कितना प्यार है. हाल ही में अपने एक में निक जोनस ने कहा था कि प्रियंका के बिना उनकी लाइफ कुछ भी नहीं थी.
'शेरशाह' फिल्म के दौरान रिलेशनशिप में आए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने इसी साल फरवरी में शादी की. दोनों के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री देखी जाती है.
विक्की कौशल और कैटरीना बी टाउन के मोस्ट रोमांटिक कपल्स में से एक हैं. विक्की कौशल ने हाल ही में कैटरीना के लिए अपने फिल्म के गाने की खूबसूरत लाइन तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए डेडिकेट की थी.
राजकुमार राव अक्सर अपनी वाइफ पत्रलेखा के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते दिखाई देते हैं. यहां तक कि अपनी शादी के दिन उन्होंने पत्रलेखा के पैर तक छुए थे.
बिपाशा बसू काफी वक्त से फिल्मों से दूर हैं. इन दिनों वे अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं. लेकिन इस बीच वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और पति करण के साथ रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं.
सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को काफी वक्त हो गया है लेकिन इसके बावजूद दोनों कपल गोल्स पूरे करते दिखाई देते हैं. करीना अक्सर सोशल मीडिया पर सैफ के साथ तस्वीरें शेयर करती दिखाई देती हैं.