Tamannaah Bhatia Airport Look: देर रात तमन्ना भाटिया एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, फैंस ने साथ जमकर क्लिक की सेल्फी

तमन्ना भाटिया अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं. वो अपनी लाइफ को लेकर फैंस को अपडेट भी देती रहती हैं. तमन्ना जब भी बाहर जाती हैं तो अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं उनके साथ फोटोज जरुर क्लिक करवाती हैं.
तमन्ना भाटिया एयरपोर्ट पर देर रात स्पॉट हुईं. हर बार की तरह उनकी स्माइल ने लोगों को इंप्रेस कर दिया.
तमन्ना का एयरपोर्ट लुक कैजुअल था जिसमें वो बहुत प्यारी लग रही थीं.
तमन्ना ने डेनिम के साथ व्हाइट टॉप और ग्रे कलर का ब्लेजर पहना हुआ था. उन्होंने अपने लुक को ग्रे बैग और व्हाइट स्नीकर के साथ कंप्लीट किया.
तमन्ना का ये कूल लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. तमन्ना ने एयरपोर्ट पर फैंस संग पोज दिए.
तमन्ना हमेशा पैपराजी के लिए पोज देती हैं. इस बार उन्होंने एयरपोर्ट पर फैंस के साथ भी ढेर सारी फोटोज क्लिक करवाईं.
फैंस तमन्ना के साथ सेल्फी लेते नजर आए. उन्होंने थंप्स अप करके पोज भी दिया.
वर्कफ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं. फैंस उनकी फिल्म आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.