Screen & Style Icons Awards 2024: ऑल ब्लैक लुक में दिखा न्यूली वेड कपल रकुल-जैकी, बैकलेस गाउन में सनी लियोनी ने ढाया कहर, देखें तस्वीरें

पिंकविला स्क्रीन एंड स्टाइल आइकन्स अवॉर्ड्स नाइट में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ऑल ब्लैक लुक में ट्विनिंग करके पहुंचे. दोनों ने रेड कार्पेट पर पैपराजी को बाहों में बाहें डालकर कई सारे पोज दिए. वहीं इनके अलावा अंकिता लोखंडे-विक्की जैन और सनी लियोनी भी अपने पति के साथ नजर आई.
हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी को पैपराजी ने पिंकविला स्क्रीन एंड स्टाइल आइकन्स अवॉर्ड्स नाइट में स्पॉट किया.
इस दौरान ये स्टार कपल ऑल ब्लैक लुक में ट्विनिंग किए नजर आया. जिन्होंने पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए.
रकुल प्रीत सिंह ने क्रॉप टॉप के साथ लॉन्ग स्कर्ट कैरी की है. एक्ट्रेस ने अपना लुक बालों बन, ग्लोसी मेकअप और प्यारी सी स्माइल के साथ पूरा किया.
बॉलीवुड की क्यूट और हॉट एक्ट्रेस सनी लियोनी भी इस अवॉर्ड्स नाइट में अपने पति के साथ पहुंची थी.
सनी लियोनी इस दौरान ब्लैक कलर का बैकलेस गाउन पहने हुए दिखी. जिसमें वो काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं.
वहीं टीवी-बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग बॉस 17 फेम अंकिता लोखंडे भी अपने पति विक्की जैन के साथ पिंकविला स्क्रीन एंड स्टाइल आइकन्स अवॉर्ड्स नाइट में पहुंची.
गोल्डन एंड ब्लू गाउन पहने हुए अंकिता किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही. वहीं विक्की जैन भी सूट-बूट में काफी जच रहे हैं.
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इस अवॉर्ड्स नाइट में ब्लैक कलर का डीपनेक गाउन पहनकर पहुंची. जो हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही हैं.
वहीं बॉलीवुड की ग्लैमरस डॉल यानि दिशा पटानी ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ थाई हाई स्लिट स्कर्ट में कहर ढहाती हुई नजर आई हैं.