Sid-Kiara Pics: एक दूजे की आंखों में खोये हुए दिखे कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, कपल की लेटेस्ट तस्वीरें हैं बेमिसाल

सामने आईं सिड कियारा की लेटेस्ट तस्वीरें
बी टाउन के फेवरेट कपल की बात की जाए तो उसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का नाम जरूर शामिल होगा. इस बीच इस कपल की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं.
शनिवार को कियारा आडवाणी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं.
इन फोटो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक दूसरे की आंखों में खोये हुए नजर आ रहे हैं.
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ये तस्वीरें बीते रात मुंबई में हुए मशहूर बिजनेस मैन मुकेश अंबानी के कल्चरल सेंटर की ओपनिंग सेरेमनी के लिए रेडी हुए लुक की हैं.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के इन तस्वीरों से इस कपल के बीच बेशुमार प्यार का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है.
इसके अलावा अंबानी कल्चरल सेंटर की ओपनिंग सेरमनी के दौरान की भी सिड-कियारा की कई और फोटो-वीडियो भी सामने आए हैं.
सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की इन लेटेस्ट तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है.
सिड और कियारा की जोड़ी को चाहने वाले उनकी इन फोटो पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं.