अपने बर्थडे पर पैप्स से गप्पे मारते नजर आए जॉन अब्राहम, व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक जींस में लगे डैशिंग

जॉन अब्राहम बॉलीवुड के एक्शन स्टार हैं. उन्होंने अपने अब तक के करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं. जॉन की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग भी है जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहती है. इन सबके बीच आज एक्टर का बर्थडे भी है. वहीं अपने जन्मदिन के मौके पर जॉन आज पैप्स संग गप्पे मारते नजर आए.
जॉन अब्राहम को आज बर्थडे के मौके पर स्टाइलिश अंदाज में स्पॉट किया गया.
एक्टर इस दौरान व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक जिंस में काफी हैंडसम लग रहे थे.
जॉन ने कैप और ब्लैक शूज के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था.
बर्थडे बॉय ने इस दौरान पैप्स के लिए जमकर तस्वीरें भी क्लिक कराईं.
जॉन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस एक्टर के लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं.
जॉन इस दौरान पैप्स संग खूब बतियाते भी नजर आए.
वर्क फ्रंट की बात करें तो जॉन की आखिरी रिलीज फिल्म वेदा थी. उनके पास कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं.