✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

'कितनी बार साबित करूं कि भारत से प्यार है...,' Punjab की गलत स्पेलिंग लिखने पर ट्रोल हुए दिलजीत दोसांझ का करारा जवाब

एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क   |  17 Dec 2024 01:01 PM (IST)
'कितनी बार साबित करूं कि भारत से प्यार है...,' Punjab की गलत स्पेलिंग लिखने पर ट्रोल हुए दिलजीत दोसांझ का करारा जवाब

दिलजीत दोसांझ देश के अलग-अलग शहरों में अपने दिल लुमिनाटी कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे हैं. उनके इस कॉन्सर्ट की दीवानगी भी फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है. लेकिन उनका ये टूर विवादों में फंसता जा रहा है. अब दिलजीत चंडीगढ़ में अपने कॉन्सर्ट का ऐलान करते हुए पंजाब की गलत स्पेलिंग लिखने पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गए. हालांकि सिंगर ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है.

1

बता दें कि दिलजीत दोसांझ ने पंजाब की स्पेलिंग इंग्लिश में गलत लिख दी थी. वहीं नेटिजंस ने इसे लेकर सिंगर पर निशाना साधना शुरू कर दिया.

2

दरअसल दिलजीत ने अपने एक ट्वीट में Punjab को Panjab लिख दिया था. बस यही बात नेटिजंस के गले के नीचे नहीं उतरी और दिलजीत को ट्रोल किया जाने लगा.

3

वहीं दिलजीत ने अब इस पूरे विवाद पर ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है. दिलजीत ने अब अपनी पोस्ट में पंजाबी में पंजाब लिखा और साथ में तिरंगा झंडे की इमोजी भी पोस्ट की है.

4

इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “किसी एक ट्वीट में अगर पंजाब के साथ फ्लैग मेंशन नहीं किया तो कॉन्सपिरेसी... बेंगलुरु के ट्वीट में भी एक जगह रह गया था मेंशन करना , अगर Punjab को Panjab लिखा तो कॉन्सपिरेसी..

5

दिलजीत ने आगे लिखा है,“पंजाब को चाहे Punjab लिखो या Panjab... पंजाब तो पंजाब ही रहेगा.

6

इसके बाद दिलजीत ने अपनी पोस्ट में पंजाब शब्द का अर्थ भी बताया है. उन्होंने लिखा, “ पंज आब- 5 नदियां, गोरों की भाषा अंग्रेजी की स्पेलिंग से कॉन्सपिरेसी करने वालों शाबाश, मैं तो फ्यूचर में पंजाबी में लिखूंगा पंजाब, तुम नहीं हटोगे मुझे पता है.. लगे रहो... कितनी बार साबित करू कि हमें भारत से प्यार है..कोई नई बात करो यार या तुम्हे टास्क ही यही मिला है? ‘

7

बता दें कि दिलजीत का दिल लुमिनाटी टूर अब अपने लास्ट फेज में है.

8

दिलजीत 19 दिसंबर को मुंबई में परफॉर्म करेंगे और फिर 29 दिसंबर को गुवाहटी में मेगा कॉन्सर्ट के साथ उनके इस टूर का समापन हो जाएगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बॉलीवुड
  • 'कितनी बार साबित करूं कि भारत से प्यार है...,' Punjab की गलत स्पेलिंग लिखने पर ट्रोल हुए दिलजीत दोसांझ का करारा जवाब
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.