क्रिसमस से पहले प्रियंका चोपड़ा ने की पार्टी, पति निक संग हुईं रोमांटिक, बेटी मालती की भी दिखाई झलक

क्रिसमस आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं वहीं प्रियंका चोपड़ा ने सेलिब्रेशन भी शुरू कर दिया है. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने घर पर क्रिसमस से पहले की पार्टी होस्ट की थी. इसकी तस्वीरें भी अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं.
क्रिसमस से पहले की पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक संग रोमांटिक अंदाज में नजर आईं. तस्वीर में एक्ट्रेस रेड कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं उनके पति निक ब्लैक कोट पैंट में हैंडसम लग रहे हैं. तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका अपने मिस्टर हसबैंड निक में खोई हुई हैं.
इस तस्वीर में निक अपनी वाइफ प्रियंका का क्रिसमस हेडबैंड लगाए हुए हैं और वे बेहद क्यूट लग रहे हैं.
प्रियंका ने तस्वीरों की सीरीज में अपने पेट डॉग की फोटो भी शेयर की है.
इस तस्वीर में प्रियंका का पेट डॉग आराम से कार्पेट पर रेस्ट करता नजर आ रहा है.
प्रियंका ने अपनी बेटी मालती की भी झलक शेयर की है. इस तस्वीर में मालती बैट से खेलती हुई दिख रही हैं.
इस तस्वीर में भी मालती अपने खिलौनों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं.
इस तस्वीर में प्रियंका की लाडली अपनी टेबल पर अपने खाने की चीजों के साथ नजर आ रही हैं. इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, होम. वहीं फैंस भी एक्ट्रेस की इन फोटोज को खूब पसंद कर रहे हैं.