Holi 2024: रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने शादी के बाद पहली बार मनाया रंगों का त्योहार, कपल ने शेयर अपनी की 'होली पिक्चर्स'

रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी, 2024 को शादी के बंधन में बंधे थे. अब शादी के बाद आज कपल अपनी पहली होली सेलिब्रेट कर रहा है.
रकुलप्रीत ने जैकी संग अपनी पहली होली सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं. इसके साथ ही उन्होंने सभी को होली की बधाई दी है.
फोटोज में कपल को व्हाइट में ट्विनिंग करते देखा जा सकता है. जहां व्हाइट सूट में रकुप्रीत बेहद प्यारी दिख रही हैं तो वहीं जैकी भी व्हार्ट कुर्ते में कम नहीं दिख रहे.
एक फोटो में रकुलप्रीत अपने पति जैकी की नाक पर रंग लगाती नजर आ रही हैं और साथ ही कैमरे को पोज भी दे रही हैं.
एक दूसरी फोटो में जैकी रकुलप्रीत के गालों पर रंग लगाते नजर आ रहे हैं. कपल इस दौरान काफी खुश दिख रहा है.
रकुलप्रीत और जैकी को तस्वीरों में एक-दूजे में डूबा देखा सकता है. वे हाथों में रंग लगाए होली सिग्नेचर पोज दे रहे हैं.
तस्वीर में रकुलप्रीत जैकी की बाहों में नजर आ रही हैं. कपल की यू खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.
रकुलप्रीत ने एक और फोटो शेयर की है जिसमें वे पीले रंग की शर्ट और जींस पहने होली खेलती दिख रही हैं.